फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार की टक्कर से मजदूर की मौत, साथी घायल

Wed, 18 Mar 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। कस्बा ढांड में पिहोवा रोड पर सोमवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मजदूरी के लिए ढांड से पिहोवा जा रहे थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

ढांड निवासी कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 मार्च की शाम वह अपने साथी राकेश के साथ मोटरसाइकिल पर पिहोवा की ओर जा रहा था। जैसे ही वे पिहोवा रोड पर पहुंचे, एक अज्ञात कार चालक ने तेज गति से उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि कृष्ण का उपचार जारी है। ­ढांड थाना के जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि घायल के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें