फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क हादसे में घायल मजदूर ने दम तोड़ा

Sun, 02 Nov 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ढांड के पास हुए सड़क हादसे में घायल डड़वाना निवासी 22 वर्षीय मजदूर सागर की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सागर अपनी मां और पत्नी के साथ बाइक से ढांड रेलवे स्टेशन जा रहा था। कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान सागर ने दम तोड़ दिया, जबकि उसकी मां और पत्नी का उपचार जारी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई अंकुश ने बताया कि 31 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे उसका भाई सागर, उसकी मां और पत्नी अनुशिका बाइक पर ढांड रेलवे स्टेशन जा रहे थे। स्टेशन से उन्हें हरिद्वार के लिए ट्रेन पकड़नी थी। अंकुश भी अपने चाचा के बेटे राहुल के साथ दूसरी बाइक पर उनके पीछे-पीछे चल रहा था। ढांड के पास एक निजी होटल के नजदीक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने सागर की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सागर, उसकी मां और पत्नी सड़क पर गिर पड़े। सागर को सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उसकी मां को भी गहरी चोटें लगीं। अनुशिका को मामूली चोटें आईं। परिजनों ने तुरंत तीनों को निजी वाहन से कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने सागर और उसकी मां को सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र में सागर ने दम तोड़ दिया। सागर मजदूरी का कार्य करता था और शादीशुदा था। ढांड थाना प्रभारी रेखा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें