फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रव के विरोध में आज बंद रहेगा शहर

Tue, 01 Mar 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले सप्ताह उपद्रव में हुई हिंसा, आगजनी व तोड़फोड़ के विरोध में मंगलवार को शहर में रोष मार्च के साथ-साथ बंद का आह्वान किया गया है। पूरे शहर में लोगों से प्रतिष्ठान बंद रखते हुए इस रोष मार्च में भाग लेने की अपील की गई है। इस रोष मार्च में शहरवासी अपनी मांगों को लेकर सीमएम के ओएसडी को ज्ञापन देंगे। रोष मार्च के दौरान शहर की शहर में मार्केट, व्यापारिक स्थल पूर्णत: बंद रहेेंगे।
विज्ञापन


 व्यापारी, दुकानदार इस रोष मार्च में हिस्सा लेंगे और सरकार से मांग रखेंगे कि प्रदेश में उपद्रवियों द्वारा जो उत्पात मचाया गया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित लोगों की आर्थिक सहायता भी की जाए। रोष मार्च की शुरुआत चंदाना गेट से होगी। चंदाना गेट पर सुबह हजारों की संख्या में शहर के लोग रोष स्वरूप पहुंचेंगे। यह रोष मार्च चंदाना गेट से शहीद भगत सिंह चौक, छात्रावास रोड, पुराने बस स्टैंड से होते हुए पिहोवा चौक तक पहुंचेगा। यह जानकारी देते हुए शिव शंकर पाहवा, प्रदर्शन परुथी, सुरेश नौच, इंद्रजीत सरदाना ने ने बताया कि इस रोष प्रदर्शन में 35 बिरादरी के लोग भाग लेकर अपना रोष जाहिर करेंगे।

शहर में रोष मार्च के साथ-साथ पूर्ण रुप से बंद का आह्वान किया गया है। विदित रहे कि पिछले सप्ताह शहर में हुए उपद्रव में दर्जनों दुकानदारों के प्रतिष्ठानों में लूटपाट व आगजनी की गई थी। जिसके विरोध में लोगों में भारी गुस्सा व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें