फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कृष्ण नारंग बने श्री सिद्धपीठ शिव वाटिका के प्रधान

Mon, 30 Jun 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। श्री सिद्धपीठ शिव वाटिका एवं प्रताप कल्याण भूमि की बैठक रविवार को मंदिर हॉल में हुई। इसका मुख्य उद्देश्य संस्था के नए प्रधान का चुनाव करना था। कार्यकारी प्रधान कृष्ण नारंग का पिछला कार्यकाल पूरा होने पर यह चुनावी बैठक बुलाई गई।

बैठक की शुरुआत में महासचिव बिशंबर अरोड़ा ईशपुनानी ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष प्रवीण खुराना और वरुण मदान ने कृष्ण नारंग के पिछले कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया।
विज्ञापन


प्रधान पद के चुनाव से पूर्व प्रताप कल्याण भूमि के कई सदस्यों ने शिव वाटिका एवं प्रताप कल्याण भूमि के विस्तार को लेकर अपने विचार साझा किए। इसके बाद राजकुमार मुखीजा और सुरेश अलावादी ने कृष्ण नारंग के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें पुनः प्रधान पद के लिए नामित किया। इस प्रस्ताव का सभी सदस्यों ने तालियों के साथ समर्थन किया। उन्हें लगातार चौथी बार यह जिम्मेदारी दी गई है।

निर्वाचन अधिकारी कैलाश भगत, इंद्रजीत सरदाना, कमल आहूजा और शिव शंकर पाहवा ने सर्वसम्मति से कृष्ण नारंग को अगले तीन वर्षों के लिए पुनः प्रधान नियुक्त किया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता संरक्षक मंडल एवं चुनाव अधिकारी कैलाश भगत, इंद्रजीत सरदाना, कमल आहूजा और शिव शंकर पाहवा ने की। मंच संचालन इंद्रजीत सरदाना ने किया।

इस अवसर पर राजेंद्र खुराना, अधिवक्ता कौशल खेत्रपाल, सुभाष नारंग, विनय बिट्टू दुआ, अमित नरूला, महेंद्र मक्कड़, महेश मक्कड़, वेद नरूला, अनिल कालड़ा, सुभाष कालड़ा, बाबू कालड़ा, राम लाल अरोड़ा, सचिन तागरा, प्रदीप तागरा, शेखर थरेजा, बंटी कथूरिया, अशोक खुराना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें