कैथल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान विषय पर प्राथमिक शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिला एफएलएन समन्वयक नरेश जांगड़ा ने बताया कि कैथल खंड सहित अन्य जिलों से बालवाटिका से कक्षा पांचवीं तक पढ़ाने वाले कुल 241 शिक्षकों ने सात समूहों में प्रशिक्षण प्राप्त किया। खंड एफएलएन समन्वयक संगीता और डीआरजी सदस्य हरीश अरोड़ा ने शिक्षकों से आह्वान किया कि प्रशिक्षण में सीखी गई गतिविधियों को कक्षाओं तक अवश्य ले जाएं और नन्हें-मुन्ने बच्चों को खेल-खेल में सिखाएं। संवाद