फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण करोड़ा बने संगठन के ब्लॉक प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सर्व कर्मचारी संघ की अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन का ब्लॉक पूंडरी का त्रिवार्षिक सम्मेलन किसान भवन में हुआ। इस मौके पर सर्वसम्मति से आगामी तीन वर्षों के लिए 11 सदस्यीय ब्लॉक कमेटी का चुनाव किया गया। कमेटी में कृष्ण करोड़ा को दोबारा ब्लॉक प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

निवर्तमान ब्लॉक प्रधान कृष्ण करोड़ा ने बताया कि सम्मेलन में निवर्तमान कैशियर लछमन सिंह ने पिछले तीन वर्षों की आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद सचिव रिपोर्ट बैठक में रखी। इसके बाद सर्वसम्मति से आगामी तीन वर्षो के लिए 11 सदस्यीय ब्लॉक कमेटी का चुनाव किया गया। इसमें पब्लिक हेल्थ से कृष्ण करोड़ा को दोबारा ब्लॉक प्रधान, मौलिक मुख्याध्यापक लछमन सिंह को सचिव, सिंचाई विभाग से सतीश कुमार को कैशियर, शिक्षा विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी धर्मसिंह को सहसचिव व आईसीडीएस सुपरवाइजर निशा शर्मा को उपप्रधान बनाया गया।
इनके अलावा बिजली निगम से वजीर लाल को प्रेस सचिव व नगरपालिका से विक्की को ऑडिटर बनाया गया। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपप्रधान जसबीर सिंह, सहसचिव ओमपाल भाल, उपप्रधान छज्जू राम व कपिल सिरोही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें