जिले में जब से स्वास्थ्य विभाग को एंटीजन टेस्ट कि ट मिली है, तभी से कोरोना टेस्टिंग में तेजी आई है। अभी तक पूरे जिले में 2633 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है। जिसमें से 225 पॉजिटिव आए हैं। एंटीजन टेस्टिंग किट से परिणाम 20 मिनट तक मिल जाता है। जिससे पॉजिटिव आए व्यक्ति के कांटेक्ट में आए लोगों को भी जल्द ट्रेस किया जा पा रहा है। पहले चरण मेें जिले मेें 2000 एंटीजन टेस्टिंग किट मिली थी। अब 3000 ओर किट विभाग द्वारा भेजी गई हैं। यह एंटीजन किट की बदौलत हो पाया है कि सोमवार को जिले मेें एक दिन मेें 552 लोगों की जांच की गई। जिसमें से 7 पॉजिटिव पाए हैं। अब सभी टेस्टिंग एंटीजन से हो रही है। यह सुविधा सीएचसी स्तर पर भी है।
क्रॉस चेकिंग में भी सटीक पाए गए हैं परिणाम: सिविल सर्जन डा. जयभगवान जाटान ने बताया कि यह आशंका थी कि कहीं एंटीजन किट से ज्यादा पॉजिटिव तो नहीं आ रहे। इसके लिए 11 एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए करनाल भेजा। जहां सभी 11 पॉजिटिव पाए गए। इस तरह से इसका परिणाम भी सटीक है। इसी की बदौलत विभाग सोमवार को एक दिन मेें 552 लोगों की जांच कर पाया। जो आज तक की जिले में जांच की सर्वाधिक संख्या है। जिले में अभी तक कुल 225 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। जिसमें से 164 रिकवर हो गए हैं।
एक पुलिस, एक स्वास्थ्य कर्मी सहित सात मिले पॉजिटिव: सोमवार को जिले में सात पॉजिटिव पाए गए। जिसमें सीवन सीएचसी से एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसके संपर्क के 14 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। साथ ही करीब 60 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। रविवार को एक व्यक्ति के संपर्क में सुभाष नगर निवासी दंपति पॉजिटिव आया है। वहीं एक टैक्सी चालक के संपर्क में आए उसका भाई व गांव नीमवाला निवासी एक व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा पूर्व में पुलिस कर्मचारियों के संपर्क में आने से एक और पुलिस कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है।
राजौंद में मिला पॉजिटिव
खंड के गांव नीमवाला में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। परिवार के चार सदस्यों व उसके संपर्क में आने वाले लगभग 16 को होम क्वारंटाइन किया गया है। पुलिस ने गली को सील कर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डा. संदीप ने बताया कि गांव नीमवाला का एक व्यक्ति किसी काम के लिए फरीदाबाद गया था तथा उसने खुद कैथल जाकर कोरोना टेस्ट करवाया था जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। राजौंद थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि गांव नीमवाला में मिले कोरोना पाजिटिव केस के बाद गली को सील किया गया और लोगों को बाहर आने जाने के लिए मना किया गया है। पूंडरी व टयोंठा में मिले कोरोना संक्रमित
सोमवार को कैथली गेट पूंडरी व गांव टयोंठा में कोरोना के एक एक संक्रमित मिले। प्रवर चिकित्सा अधिकारी डा. विकास भटनागर ने बताया कि टयोंठा गांव के एक 28 वर्षीय कोरोना संक्रमित मिला है। टयोंठा का संक्रमित युवा सीवन सीएचसी में कार्यरत है तथा कैथली गेट पूंडरी के रहने वाला एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। कैथली गेट पूंडरी के संक्रमित के परिवार में 6 सदस्य है और टयोंठा के संक्रमित के परिवार में 4 सदस्य हैं। दोनों कोरोना संक्रमितों को कोरोना के इलाज के लिए कैथल भेज दिया गया है।