फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: परीक्षा से जांचा सड़क सुरक्षा नियमों का ज्ञान

Thu, 14 Nov 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में बुधवार को खंड स्तरीय सड़क सुरक्षा विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। परीक्षा से विद्यार्थियों का सड़क सुरक्षा नियमों का ज्ञान भी परखा गया।

प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल की अध्यक्षता में रोड सेफ्टी क्लब की संयोजिका डाॅ. प्रेरणा एवं हरियाणा पुलिस के निर्देशन में इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सड़क सुरक्षा से संबंधित 30 प्रश्न पूछे गए। प्रश्नों में सडक़ सुरक्षा नियम,यातायात संकेत, वाहन चलाने के नियम और सड़क दुर्घटना से बचने के तरीके शामिल थे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता से छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी मिली और उन्हें विश्वास है कि वे दैनिक जीवन में इसका पालन करेंगे। प्राचार्य ने प्रतियोगिता पर कहा कि प्रतिदिन सडक़ों पर वाहनों की भीड़ बढ़ती जा रही है। अनेक चालक अज्ञानता के कारण दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं, जिसके लिए हमें यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाते समय शीट बेल्ट लगानी चाहिए और दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना बहुत जरूरी है। डॉ. प्रेरणा ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों पर क्विज़ का आयोजन जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। भारत में सड़क हादसों के कारण हर साल हजारों लोगों की जिंदगी जाती है। यदि हम यातायात नियमों को सही तरीके से समझें और पालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं के हादसों में कमी लाई जा सकती है। इस अवसर पर डॉ. सुरभि अदलाखा, डॉ. अमनदीप कौर, डॉ. नैंसी गुलाटी, डॉ. सोनिया रानी, डॉ. मीनाक्षी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें