मृतक के परिजनों के अननुसार बताया कि धर्मेंद्र मंगलवार को यमुनानगर से अपने ट्रक में रेत भरकर लाया था, जिसको पंजाब लेकर जा रहा था, सुबह करीब सात बजे वह कैथल से संगतपुरा रोड पर स्थित पाडला गांव के पास एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रुका हुआ था।
कैथल में बुधवार को नवंबर माह में सीजन की पहली धुंध पड़ी। इस धुंध के पड़ने के बाद पहले ही दिन खनौरी-पातड़ा रोड पर स्थित पाडला में सड़क दुर्घटना में एक चालक की मौत हो हुई। यह हादसा सुबह सात बजे घनी धुंध के कारण हुआ है। बता दें कि बुधवार सुबह के समय महज 10 मीटर दृश्यता रही। सडक़ों पर वाहनों की रफ्तार भी कम हुई। न्यूनतम तापमान में एक ही दिन में दो डिग्री की गिरावट दर्ज कर गई। यह 19 से 17 डिग्री पर पहुंच गया है। जबकि अधिकतम तापमान भी 31 से 28 डिग्री पर लुढक गया। इसी प्रकार से मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस बार ठंड का प्रकोप जल्द शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
पाडला गांव में हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय ट्रक चालक धमेंद्र की मौत हुई है। हादसे के बाद मौके पर ही ट्रक चालक अपना ट्रक मौके पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस को मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक जिला संगरूर के गांव कंडियाल का निवासी है।
मृतक के परिजनों के अननुसार बताया कि धर्मेंद्र मंगलवार को यमुनानगर से अपने ट्रक में रेत भरकर लाया था, जिसको पंजाब लेकर जा रहा था, सुबह करीब सात बजे वह कैथल से संगतपुरा रोड पर स्थित पाडला गांव के पास एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रुका हुआ था। जब वह चाय पीकर अपने ट्रक में बैठा तभी पंजाब की तरफ से एक चावल से भरा ट्रक आ रहा थ।
विज्ञापन
जैसे ही धर्मेंद्र के ट्रक के पास पहुंचा तभी उसके चालक ने अचानक ट्रक को कट मारा। जो बेकाबू होकर ढाबे के पास खड़े धर्मेंद्र के ट्रक के ऊपर पलट गया। जिससे धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।