फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नीट रद्द होने की खबर पर विद्यार्थियों में रोष

Wed, 13 May 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। तीन मई को आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) रद्द होने की खबर सामने आते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिली। वर्षों से परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं ने इसे व्यवस्था की बड़ी लापरवाही बताया। विद्यार्थियों का कहना है कि उन्होंने दिन-रात मेहनत कर परीक्षा दी थी और अच्छे परिणाम की उम्मीद थी, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं ने उनका भविष्य अधर में डाल दिया है।

छात्रों ने सरकार से मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस और सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि मेहनती विद्यार्थियों का नुकसान न हो। गौरतलब है कि जिले में पांच परीक्षा केंद्रों पर नीट आयोजित की गई थी। इन केंद्रों पर 1841 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी, जिनमें से 1803 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 38 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले में परीक्षा में करीब 97.94 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


भविष्य को लेकर बढ़ी चिंता : बिनू
छात्रा बिनू ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान विद्यार्थियों ने सामाजिक गतिविधियों तक से दूरी बना ली थी। परिवार ने भी पूरा सहयोग दिया, लेकिन अब परीक्षा रद्द होने की खबर से भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। उसने कहा कि बार-बार होने वाली पेपर लीक की घटनाएं युवाओं का मनोबल तोड़ रही हैं।
पेपर लीक रोकने में नाकाम रही व्यवस्था : खुशी

कसान गांव की छात्रा खुशी ने बताया कि उसकी परीक्षा बहुत अच्छी हुई थी और उसे परीक्षा पास करने की पूरी उम्मीद थी। उसने कहा कि सरकार और परीक्षा एजेंसियों को पहले ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए थी। यदि समय रहते सख्ती बरती जाती तो लाखों विद्यार्थियों की मेहनत खराब नहीं होती।
विज्ञापन

रात-दिन मेहनत की

थी : सिमरन

कैथल की छात्रा सिमरन ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से नीट की तैयारी कर रही थी। उसकी परीक्षा भी अच्छी हुई थी और अच्छे अंकों की उम्मीद थी, लेकिन परीक्षा रद्द होने की खबर से वह काफी परेशान है। उसने कहा कि सरकार की गलती का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें