फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दीपावली पर बहरीन में खुशी ने रोशन किया नाम

Wed, 22 Oct 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
21kht_2_  कैथल की बेटी खुशी सैनी ने ब्रॉनज मेडल जीत के बाद प्रंशानित मुद्रा में
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। बहरीन में आयोजित यूथ एशियाई खेलों में कैथल की बेटी खुशी सैनी ने दिवाली पर भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने कुराश के 70 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता है। यह जानकारी जिला खेल सचिव मनोज कुमार ने दी।

यूथ एशियन गेम्स 20 से 28 अक्तूबर तक बहरीन में आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि खुशी की इस शानदार जीत ने पूरे जिले में खुशी का माहौल बना दिया। खुशी की जीत पर उनके माता-पिता और प्रशिक्षकों ने भी गर्व जताया।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी संदीप कुमार डीपी ने बताया कि खुशी सैनी ने हाल ही में कोरिया में हुए एशियन जूनियर कुराश चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। उन्हें उम्मीद है कि यूथ एशियन गेम्स में भी खुशी पदक जीतकर लौटेंगी।
विज्ञापन


जॉगिंदर जूडो कोच ने बताया कि खुशी रोजाना छोटू राम इंडोर स्टेडियम, कैथल में सुबह और शाम तीन-तीन घंटे कड़ी मेहनत कर रही हैं। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी राज रानी, गुरमीत सिंह, राज कमल ढांडा, विजेंदर पीटीआई, नरमैल सिंह, अमरजीत बॉक्सिंग कोच, परशांत राय, संदीप डीपी, मनोज कुमार, इंदिरा, सपना और अनिल कुमार ने खुशी सैनी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें