फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल को साजिश के तहत जेल में डाला : गगन मान

Wed, 31 Jul 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। पंजाब की पर्यटन, श्रम और उद्योग मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि केंद्र सरकार ने हरियाणा के बेटे अरविंद केजरीवाल को साजिश के तहत झूठे केस में जेल भेजने का काम किया है। यहीं नहीं दिल्ली में आप के कई अन्य मंत्रियों को झूठे केस में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि यह आम आदमी पार्टी और केजरीवाल ही नहीं बल्कि हरियाणा के लोगों पर भी जुल्म है। वे मंगलवार को पार्टी की ओर से चीका अनाज मंडी में आयोजित बदलाव रैली में बतौर मुख्यवक्ता संबोधित कर रहीं थी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की ओर से शुरू किए गए स्कूल व अस्पतालों की चर्चा देश में ही नहीं विदेशों में भी होती है। पार्टी का सपना है कि इस प्रकार के स्कूल व अस्पताल हरियाणा में भी बने ताकि यहां के लोगों को सस्ता इलाज व अच्छी शिक्षा मिल सके। उन्होंने दिल्ली के साथ ही पंजाब सरकार की भी उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ढाई साल के कार्यकाल में 50 हजार युवाओं को नौकरियां प्रदान कर प्रदेश की दशा और दिशा बदलकर रख दी है।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व गत लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार रहे सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की भाजपा घोटालों की सरकार बनकर रह गई है। सरकार ने पेंशन घोटाला, शराब घोटाला, अनाज घोटाला कर पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से दुखी होकर किसान, व्यापारी, कर्मचारी, मजदूर सहित हर वर्ग धरने प्रदर्शन कर रहा है। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि पिछले पांच दशकों में किसी भी राजनीतिक दल ने प्रदेश के लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं दीं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा में केजरीवाल की पांच गारंटियों के साथ आप चुनाव मैदान में उतरेगी।

रैली को पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, पूर्व मंत्री नरेंद्र शर्मा व जिला अध्यक्ष गज्जन सिंह ने भी संबोधित किया। मंच का

संचालन रिटायर्ड मुख्याध्यापक कुलभूषण शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें