कैथल। पुलिस ने एक आरोपी को 18 बोतल हथकढ़ी शराब सहित काबू कर लिया पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना पूंडरी पुलिस को सूचना मिली कि गांव रमाणा रमाणी निवासी कृष्ण कुमार गांव हाबड़ी से बाइक पर अवैध शराब लेकर आ रहा है। पुलिस ने गांव हाबड़ी मोड़ पर नाकाबंदी कर बाइक सवार संदिग्ध आरोपी कृष्ण कुमार को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे में बैग से 18 बोतल हथकड़ी शराब बरामद हुई। आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
मारपीट, धमकी के मामले में दो पर केस
कैथल। मारपीट करने, धमकी देने और जातिसूचक शब्द कहने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। चीका निवासी गौरव ने अपनी शिकायत में बताया कि 28 जुलाई को शाम के समय आरोपी दिलभाग व गुरविंद्र ने उसे पटियाला रोड चीका स्थित अपनी दुकान में बंधक बनाकर पीटा। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्द कहे। डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। संवाद