अरविदं केजरीवाल ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के प्रबंध को लेकर सुविधाएं देंगे। सरकार पूंडरी को आज तक सब डिवीजन तक नहीं बना पाई। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूंडरी में रोड शो किया। इसके साथ ही कलायत के बालू में जनसभा को भी संबोधित किया। पूंडरी में आप प्रत्याशी नरेंद्र शर्मा तो कलायत में अनुराग ढांडा के पक्ष में प्रचार किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हरियाणा के कैथल में चुनाव प्रचार के बीच शनिवार को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कैथल के पूंडरी में रोड शो किया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली और पंजाब के बाद अब हरियाणा में बदलाव लाएंगे। कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के प्रबंध को लेकर सुविधाएं देंगे।
अब तक रही सरकारों पर कटाक्ष करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वर्ष 1967 से ही पूंडरी विधानसभा क्षेत्र है। यह पूरे जिले में केवल एकमात्र ऐसा विधानसभा क्षेत्र है, जिसे सब डिवीजन तक नहीं पाई है और न ही आज तक आई सरकारों ने पूंडरी को आज तक सब डिवीजन तक नहीं बना पाई है। कहा कि आप की सरकार आते ही कैथल में सबसे पहले काम पूंडरी को सब डिवीजन बनाने का काम करेंगे।