फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जेब काटने के मामले में करनाल निवासी आरोपी गिरफ्तार

Thu, 31 Jul 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ढांड। थाना ढांड पुलिस ने जेब काटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एसआई जोगिंद्र सिंह की टीम ने मामले की जांच करते हुए करनाल जिले के गांव बरानी निवासी प्रिंस को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पीड़ित साकरा निवासी सुरेंद्र कुमार की शिकायत के अनुसार, 17 फरवरी को शाम करीब पांच बजे जब वह अपनी बाइक पर गांव की सीमा तक पहुंचा, तभी पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उसका रास्ता रोका और कुर्ते की जेब काटकर एक आईफोन और 26 हजार रुपये लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में थाना ढांड में केस दर्ज किया गया था और एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। प्रिंस के कब्जे से 5 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें