फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हत्या के मामले में दो आरोपी पकड़े

Thu, 31 Jul 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। वर्ष 2024 में चीका क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते की गई हत्या के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसआई मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने जांच करते हुए चीका निवासी राहुल उर्फ गैबी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के लिए पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है।

शिकायतकर्ता विजय (मूल निवासी चीका क्षेत्र का एक गांव, वर्तमान में पूंडरी क्षेत्र में रह रहा है) ने बताया कि वह और उसका बड़ा भाई अजय दो भाई हैं। मार्च 2022 में अजय अपने पुराने गांव की एक विवाहिता को साथ ले गया था, जिससे दोनों परिवारों के बीच रंजिश शुरू हो गई थी। विवाहिता के परिजन अक्सर धमकियां देते रहते थे। इसी कारण विजय के पिता रणधीर अपने पूरे परिवार सहित मामा के गांव में रहने लगे।
विज्ञापन


विजय किसी पुराने केस में 16 मार्च 2024 से कैथल जेल में बंद था। 30 मार्च को उसके परिजन गुहला अदालत में उसकी जमानत करवाने पहुंचे। जमानत मंजूर होने के बाद शाम 7ः15 बजे जब वह जेल से बाहर आया, तो उसे जानकारी मिली कि उसके पिता और दो अन्य पर रास्ते में जानलेवा हमला हुआ है। वे एंबुलेंस में कैथल अस्पताल लाए जा रहे थे।

विजय तत्काल अपने मामा के साथ करनाल बाईपास चौक पर पहुंचा और वहां से एंबुलेंस में सवार हुआ। रास्ते में पिता ने बताया कि जब वे गुहला से लौट रहे थे, तो माता बनभौरी मंदिर के पास एक लाल रंग की ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रास्ता रोका, जिसे जसपाल चला रहा था — जसपाल उस व्यक्ति का भाई था जिसकी पत्नी अजय के साथ चली गई थी।

उसी दौरान एक सफेद रंग की कार ने पीछे से टक्कर मार दी और उसमें से निर्मल, संजू, विजय उर्फ बकरा, राजेंद्र उर्फ सेंटी समेत 4-5 अन्य युवक हथियारों से लैस होकर उतरे और हमला कर दिया। आरोपियों ने कार के शीशे तोड़कर रणधीर और उसके साथ मौजूद दो अन्य व्यक्तियों को गंभीर चोटें पहुंचाईं। तीनों को राहगीरों की मदद से गुहला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें कैथल रेफर किया गया। कैथल अस्पताल में रणधीर की मृत्यु हो गई। थाना चीका में हत्या का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पुलिस पहले ही इस मामले में पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब गिरफ्तार आरोपी राहुल उर्फ गैबी की भूमिका भी वारदात में सामने आई है। उस पर पहले भी 23 दिसंबर 2021 को संजय कॉलोनी, चीका में अपने साथियों के साथ एक व्यक्ति पर हमला कर पैसे छीनने का आरोप है। इस केस में वह जमानत पर रिहा होकर फरार हो गया था और उसे 30 सितंबर 2024 को पीओ घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें