ढांड। थाना ढांड पुलिस ने जेब काटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एसआई जोगिंद्र सिंह की टीम ने मामले की जांच करते हुए करनाल जिले के गांव बरानी निवासी प्रिंस को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पीड़ित साकरा निवासी सुरेंद्र कुमार की शिकायत के अनुसार, 17 फरवरी को शाम करीब पांच बजे जब वह अपनी बाइक पर गांव की सीमा तक पहुंचा, तभी पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उसका रास्ता रोका और कुर्ते की जेब काटकर एक आईफोन और 26 हजार रुपये लेकर भाग गए।
इस मामले में थाना ढांड में केस दर्ज किया गया था और एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। प्रिंस के कब्जे से 5 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। संवाद