कैथल। जिले में रविवार को हुए हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की चुनाव प्रक्रिया के तहत अधिक ठंड होने के चलते सुबह के समय तो मतदान प्रतिशत कम रहा, लेकिन जैसे ही दोपहर के समय धूप खिली तो यह मतदान प्रतिशत बढ़ गया। जिले में कांगथली वार्ड नंबर 21 में सबसे अधिक 73.06 प्रतिशत और सबसे कम कैथल वार्ड नंबर 22 में 65.07 मतदान प्रतिशत रहा।
जानकारी के अनुसार सुबह 12 बजे के करीब जिले में औसतन महज 30 प्रतिशत ही मतदान रहा था लेकिन एक बजे के बाद मतदान प्रतिशत बढ़ गई। इसके बाद वार्ड नंबर 20 गुहला में 71.70 प्रतिशत दर्ज किया गया। बता दें कि दोपहर दो बजे सभी वार्डाें में 30 से 40 प्रतिशत तक मतदान हुआ। पहली बार हो रहे कमेटी के चुनाव को लेकर समाज के लोगों में काफी उत्साह था। ठंड के कारण कम संख्या में बुजुर्ग पहुंचे थे। इसी कड़ी में चीका में विवाह की रस्म से पहले पहुंची युवती प्रभजोत ने आनंद कारज से पहले बूथ पर पहुंचकर मतदान किया।
कैथल जिले में हुई इतने प्रतिशत वोटिंग-
वार्ड नंबर 20 गुहला 71.70 प्रतिशत
वार्ड नंबर 21 कांगथली 73.06 प्रतिशत
वार्ड नंबर 22 कैथल 65.07 प्रतिशत