फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कमलजीत के साधन सीमित पर हौसला बड़ा

Fri, 22 May 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सितंबर माह में भोपाल में संभावित इंटर स्टेट एथलेटिक प्रतियोगिता को लेकर गुहला-चीका की खिलाड़ी कमलजीत कौर इन दिनों कड़ी तैयारी में जुटी हुई हैं। एथलेटिक्स में अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर पहचान बना चुकी कमलजीत आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने के अभ्यास में जुटी हुई हैं।

गुहला-चीका क्षेत्र की रहने वाली कमलजीत कौर एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखती हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर खेल जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके पिता नछत्तर सिंह पेशे से किसान हैं और परिवार ने हमेशा उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन


कोच सतनाम सिंह के मार्गदर्शन में कमलजीत गुहला-चीका में अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वह आगामी इंटर स्टेट एथलेटिक प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए रोजाना कई घंटे ट्रैक पर पसीना बहा रही हैं। उनका लक्ष्य प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर बेहतर उपलब्धि हासिल करना है।
विज्ञापन


कमलजीत ने कहा कि खेल में सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन और धैर्य सबसे जरूरी हैं। वह प्रतिदिन तीन से चार घंटे तक अभ्यास करती हैं और अपनी फिटनेस तथा तकनीक पर विशेष ध्यान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका सपना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना है और वह इसी लक्ष्य को लेकर लगातार मेहनत कर रही हैं।
प्रमुख उपलब्धियां
n
वर्ष 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किया।

n
वर्ष 2023 में अंडर-23 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।

n
वर्ष 2024 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया।

n
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में दो बार रजत पदक जीता।

n
वर्ष 2024 में सीआरपीएफ के स्पोर्ट्स कोटा में चयन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें