फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल का राफेल झोटा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम

Wed, 28 Jan 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
राफेल जाखौली झोटा के साथ जसबीर व उसके परिवार के सदस्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जाखौली गांव के पशुपालक जसबीर का मुर्राह नस्ल का राफेल झोटा राष्ट्रीय स्तर की एडल्ट सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 24 और 25 जनवरी को राजस्थान के श्रीगंगानगर में आयोजित की गई थी, जिसमें हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और यूपी के पशुपालकों के झोटों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान करीब 40 झोटों ने प्रतिस्पर्धा की, जिसमें राफेल ने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान के साथ उसे 11 हजार रुपये का इनाम भी मिला।
विज्ञापन




राफेल का विशेष आहार और देखभाल

पशुपालक जसबीर ने बताया कि राफेल को भोजन में बरसीन, तूड़ी, मिक्स फीड, ज्वार, मक्का, गाजर, गोभी, बाजरा, गुड़ और देसी घी दिया जाता है। दिन में दो बार उसे बाहर नहलाया जाता है। यह राष्ट्रीय स्तर पर जीतने वाला उनका पहला झोटा है।



मां का रिकॉर्ड भी है अद्भुत

राफेल की मां ने भी प्रदेश में नाम कमाया है। इसके नाम 22 किलो दूध प्रतिदिन देने का रिकॉर्ड दर्ज है। जसबीर ने बताया कि झोटा 5 साल पहले अपनी मां से जन्मा और तब से उसके पास ही पाला जा रहा है। परिवार के सभी सदस्य इसकी देखभाल में लगे रहते हैं।



पूर्व उपलब्धियां और नस्ल सुधार

पशुपालक के अनुसार राफेल पहले भी कई प्रतियोगिताओं में विजेता रहा है। पानीपत के मतलौडा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उसने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इसके सीमन को देश भर में सप्लाई किया जाता है, जिससे अन्य पशुपालक अपनी झोटों की नस्ल सुधार सकते हैं।
विज्ञापन




पशु पालन विभाग का समर्थन



पशु पालन विभाग के डॉ. सुरेंद्र ने बताया कि कैथल जिले में पशुपालन का रुझान बढ़ रहा है। राफेल झोटे ने प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी नाम कमाया है। उन्होंने अन्य पशुपालकों को भी पशुपालन में आगे आने और नस्ल सुधार पर ध्यान देने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें