फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो दिन बाद खुला नागरिक अस्पताल, ओपीडी में भीड़

Wed, 28 Jan 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में दो दिनों की छुट्टी के बाद जैसे ही ओपीडी सेवाएं दोबारा शुरू हुईं, मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही अस्पताल परिसर में जनरल ओपीडी, दवा काउंटर और जांच कक्षों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। मरीजों को बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ओपीडी बंद रहने का सीधा असर जनरल मेडिसिन विभाग पर देखने को मिला। चार दिनों तक नियमित ओपीडी सेवाएं बाधित रहने के कारण मरीजों की संख्या में अचानक 200 से 250 तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। उपचार के लिए पहुंचे अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम, बुखार, सीने में जकड़न और सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे।
विज्ञापन


मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण कई लोगों को करीब एक से दो घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। मरीजों का कहना है कि लंबे समय तक कतार में खड़े रहने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मरीजों में हरीश और सुषमा सहित अन्य ने बताया कि भीड़ के मुकाबले बैठने की व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं थी। जल्दबाजी करते भी कुछ मरीज दिखे।

वहीं दवा काउंटर पर भी मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहीं, जिससे दवाएं लेने में अतिरिक्त समय लगा और लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।



ये कहते हैं विशेषज्ञ

n
जनरल मेडिसिन विभाग के फिजिशियन डॉ. अमरिंद्र ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें, ताकि वायरल संक्रमण से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन


n
डॉ. अमरिंद्र ने सुबह 7 से 8 गिलास गुनगुना पानी पीने की सलाह दी, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहती है।

n
खानपान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया। कहा कि सेब, खजूर और किन्नू जैसे फलों का नियमित सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इसके साथ ही उन्होंने साफ-सफाई बनाए रखने और भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचने की भी अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें