फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अंतर महाविद्यालय मुक्केबाजी में खूब चला कैथल का मुक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय राज्यस्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में कैथल का मुक्का जमकर चला और कई वर्गों में खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज भाम्बू रहे। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी तथा मेडल पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि हरियाणा आज देश की खेल नर्सरी बन चुका है और सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। इसमें एक कड़ी और जोड़ते हुए महाविद्यालय ने इस आयोजन की मेजबानी करने का फैसला किया और खेल केवल एक पेशा नहीं है, अपितु यह अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का माध्यम है।
खेल युवाओं को केवल नशों से ही दूर नहीं रखते, बल्कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करते हैं। उन्होंने इस प्रतियोगिता को सुचारु रूप से आयोजित करवाने के लिए बाहर से पधारे आयोजन दल व निर्णायक मंडल का हार्दिक धन्यवाद किया। प्रतियोगिता के प्रभारी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि तीन दिनों की इस प्रतियोगिता के दौरान हरियाणा राज्य के विभिन्न कॉलेजों की 66 महिला, 54 पुरुष तथा कुल 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया तथा इस प्रतियोगिता के दौरान तीन दिनों में महिला वर्ग में 65 व पुरुष वर्ग में 51 तथा कुल 116 बाउट खेले गए। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बाहर से आए विशिष्ट अतिथियों में डॉ. कुलदीप बैनिवाल, डॉ. कुलदीप थिंड, डॉ. रणधीर सिंह, डॉ. उपेंद्र ने शिरकत की और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। अन्य प्रशिक्षक एवं अधिकारीगण में डॉ. बृजेन्द्र सिंह ढांडा, डॉ. विक्रम ढुल, अमरजीत सिंह, रणधीर ढांडा, सुनिल डांगी, सुनील, महेंद्र, नीरज, सत्यवान, रणधीर, वेदप्रकाश, देवेंद्र एवं स्वीटी ने प्रतियोगिताओं का बारीकी से विश्लेषण किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता रहे प्रतियोगिता के परिणाम-
54-57 किलो भार वर्ग में अरुण, केएम नरवाना को हराकर आशीष ढांडा आरकेएसडी कॉलेज कैथल ने स्वर्ण पदक जीता।
57-60 किलो भार वर्ग में नितिन राजकीय महाविद्यालय नरवाना को हराकर लक्की आरकेएसडी कॉलेज कैथल ने स्वर्ण पदक जीता।
63.5-67 किलो भार वर्ग में कुश नीलम विश्वविद्यालय कैथल को हराकर अंकुश आरकेएसडी कॉलेज कैथल ने स्वर्ण पदक जीता।
92 से अधिक किलो भार वर्ग में यश राजकीय महाविद्यालय कैथल को हराकर गुरमीत आरकेएसडी कॉलेज कैथल ने स्वर्ण पदक जीता।

80-86 किलो भार वर्ग में चंद्रमोहन राजकीय महाविद्यालय कैथल को हराकर अमन आरकेएसडी कॉलेज कैथल ने स्वर्ण पदक जीता।
46-48 किलो भार वर्ग में विजय, राजकीय महाविद्यालय कैथल को नेकी राम कॉलेज रोहतक के आकाश ने हरा कर स्वर्ण पदक जीता।
48-51 किलो भार वर्ग में अपूर्व, जीजेयू हिसार को हराकर नीतू डीएन कॉलेज हिसार ने स्वर्ण पदक जीता।
51-54 किलो भार वर्ग में हर्ष, आरकेएसडी कॉलेज कैथल को हराकर डीएन कॉलेज हिसार के साहिल ने स्वर्ण पदक जीता।
60-63.5 किलो भार वर्ग में विशाल आरकेएसडी कॉलेज कैथल को हराकर मुक्कुल डीएन हिसार ने स्वर्ण पदक जीता।
67-71 किलो भार वर्ग में हिमांशु जाट कॉलेज हिसार को हराकर आशीष एसएसजीसी सिरसा ने स्वर्ण पदक जीता।
71-75 किलो भार वर्ग में विमल आरकेएसडी कॉलेज कैथल को हराकर प्रवीण जाट कॉलेज हिसार ने स्वर्ण पदक जीता।
75-80 किलो भार वर्ग में अंकुर एसएसएसडी कॉलेज फतेहाबाद को हराकर उदय जनता कॉलेज कौल ने स्वर्ण पदक जीता।
86-92 किलो भार वर्ग में प्रयांश राजकीय महाविद्यालय कैथल को हराकर अंकित एसएसएसडी कॉलेज फतेहाबाद ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें