फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल के दीनू मेहनत से फुटबॉल में लहरा रहे परचम

विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ दीनू। स्वयं - फोटो : 1
विज्ञापन
कैथल। भगत सिंह कॉलोनी निवासी दीनू फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनकर उभर रहे हैं। 17 वर्षीय दीनू वर्तमान में 12वीं कक्षा के छात्र हैं और पढ़ाई के साथ-साथ क्लब स्तर पर फुटबॉल खेलते हैं। दीनू ने कहा कि फुटबॉल खेल को उन्होंने अपना जुनून बनाया। यही जुनून उनकी सफलता का कारण बना।
विज्ञापन

एक मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले दीनू के पिता अमर सिंह रेहड़ी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में उनकी तीन बहनें हैं। दीनू को परिवार का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने फुटबॉल की शुरुआत दूसरी कक्षा से की थी। बचपन में वे पार्क में दोस्तों के साथ खेलते थे। बाद में उन्हें पुलिस लाइन में कोच पवन सैनी का मार्गदर्शन मिला। तभी से फुटबॉल को गंभीरता से लिया और सुबह-शाम नियमित रूप से पुलिस लाइन में अभ्यास करते हैं।

दीनू ने कहा कि उन्होंने 10 वर्ष की उम्र से फुटबॉल को पूरी तरह अपनाया और तब से लगातार मेहनत कर रहे हैं। वे रोजाना चार से पांच घंटे अभ्यास करते हैं जबकि कई बार अभ्यास में इतने खो जाते हैं कि समय का भी ध्यान नहीं रहता। खाली समय में भी उनका ज्यादातर समय फुटबॉल के साथ ही गुजरता है। उनका सपना भारतीय सीनियर फुटबॉल टीम में जगह बनाकर देश का प्रतिनिधित्व करना है। दीनू का कहना है कि फुटबॉल उनके लिए केवल एक खेल नहीं बल्कि उनकी जिंदगी है। फुटबॉल को कभी नहीं छोड़ सकते। फुटबॉल हमेशा जिंदगी का हिस्सा रहेगी।
विज्ञापन


दीनू की उपलब्धियां
हरियाणा राज्य टीम का प्रतिनिधित्व वर्ष 2023 और 2024 में किया।
एसजीएफआई स्कूल नेशनल गेम्स (अंडर-17) में भागीदारी।
जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप (अंडर-17) में हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व।
डॉ. बीसी रॉय ट्रॉफी में हरियाणा राज्य टीम के खिलाड़ी रहे।
सीबीएसई नेशनल स्कूल गेम्स (अंडर-17 एवं अंडर-19) में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया।
रिलायंस कप अंडर-17 नॉर्थ रीजन क्वालीफायर में रनर-अप रहे।
प्रतियोगिता में गोल्डन बूट अवॉर्ड प्राप्त किया।
विभिन्न प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लबों के लिए खेलते हुए कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर की लीग में शानदार प्रदर्शन किया।

कोच पवन सैनी ने कहा
कोच पवन सैनी ने कहा कि दीनू बेहद मेहनती, अनुशासित और समर्पित खिलाड़ी हैं। वे उन खिलाड़ियों में से हैं जो मैदान पर हर दिन खुद को बेहतर बनाने के लिए मेहनत करते हैं। उनमें सीखने की ललक और खेल के प्रति जुनून काबिल-ए-तारीफ है। यदि वह इसी समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहे तो आने वाले वर्षों में भारतीय फुटबॉल टीम में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।

ट्रॉफी के साथ दीनू। स्वयं- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें