फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति और विरासत का संरक्षण युवा का दायित्व : डॉ. जसबीर

विज्ञापन
विरसा संभाल कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्या​र्थियों को सम्मानित करते ​शिक्षक। - फोटो : 1
विज्ञापन
गुहला-चीका। डीएवी कॉलेज चीका के पंजाबी विभाग की ओर से आयोजित विरसा संभाल कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पंजाबी विभागाध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पंजाबी भाषा, संस्कृति और समृद्ध विरासत से जोड़ना और उनमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। विरसा संभाल कार्यक्रम के अंतर्गत लोक गीत, लोक नृत्य, कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिता और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें विद्यार्थियों ने भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जसबीर सिंह ने विद्यार्थियों को कहा कि अपनी संस्कृति, भाषा और विरासत का संरक्षण करना प्रत्येक युवा का नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विजेता विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास को दिया। प्राचार्य डॉ. जसबीर सिंह व विभागाध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।

विरसा संभाल कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते शिक्षक।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें