फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल की एलिस के 8.7 फुट लंबे बाल, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tue, 24 Jun 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि आयुर्वेदिक चिकित्सा न केवल रोगों का उपचार है, बल्कि यह सपनों को साकार करने की प्रेरक शक्ति भी बन सकती है। कैथल जिले के गांव डीग की 30 वर्षीय एलिस (आशा देवी) इसका जीवंत उदाहरण हैं। उन्होंने आठ फुट सात इंच लंबे बालों के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाकर देश का नाम रोशन किया है।

उनकी उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2025 (आईबीआर) और एलाइट बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2025 (ईबीआर) में दर्ज किया गया है लेकिन इस सफलता के पीछे की असली कहानी जुड़ी है श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय से, जहां की आयुर्वेदिक चिकित्सा ने एलिस को नया जीवन दिया।
विज्ञापन


जब टूटने लगे सपने, तब थामा आयुर्वेद ने हाथ ः ऐलिस का सपना था दुनिया की सबसे लंबे बालों वाली महिला बनना, लेकिन लगातार रूसी और बालों के झड़ने की समस्या ने इस सपने को मुश्किल बना दिया। उनके बाल भले ही आठ फुट नौ इंच तक पहुंच चुके थे, लेकिन रूसी के कारण वे टूट रहे थे।

ऐसे समय में एलिस ने श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक अस्पताल में क्रिया शरीर विभाग की प्रोफेसर वैद्य शुभा कौशल से संपर्क किया। लगभग डेढ़ साल तक चला आयुर्वेदिक उपचार — जिसमें देसी औषधियां, जड़ी-बूटियां और जीवनशैली में बदलाव शामिल थे — ने चमत्कारी परिणाम दिए। न केवल बालों का झड़ना रुका, बल्कि उनकी लंबाई स्थिर होकर 8 फुट 7 इंच पर बनी रही, जिससे उनका सपना भी साकार हो गया।
विज्ञापन


विश्व रिकॉर्ड बनने के बाद एलिस जब विश्वविद्यालय पहुंचीं, तो कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

उन्होंने वैद्य शुभा कौशल को भी बधाई दी और कहा कि यह केवल एलिस की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि आयुष चिकित्सा पद्धति की विश्वसनीयता का प्रमाण है।

सेवा का माध्यम बने ऐलिस के बाल

रिकॉर्ड बनने के बाद ऐलिस ने अपने बाल सिरसा के एक कैंसर पीड़ित को दान कर दिए। उन्होंने कहा कि बालों को बढ़ाना मेरा सपना था, लेकिन अब यही सेवा का माध्यम बन गए हैं। आयुष चिकित्सा ने मुझे आत्मविश्वास और सौंदर्य दिया, जिसे अब मैं दूसरों से साझा करना चाहती हूं। ऐलिस ने बताया कि उनके परिवार का भी इस सफर में बड़ा योगदान रहा। उनकी मां संतरो, बहनें मनीषा और तमन्ना नैन भी लंबे बालों के लिए जानी जाती हैं। उनके पिता रोहताश नैन किसान हैं। पूरा परिवार ऐलिस के लक्ष्य में साझीदार रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें