फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रजौंद में वार्ड-नंबर 9 की गली में भरा पानी, लोगों को परेशानी

Tue, 24 Jun 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। वार्ड नंबर 9 की गली में बरसात के पानी के भराव से स्थानीय निवासी बेहद परेशान हैं। हालात यह हैं कि थोड़ी सी बारिश होते ही पानी गली में जमा हो जाता है और कई घरों के भीतर भी घुस जाता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गली नीची होने के कारण जलभराव की समस्या लगातार बनी हुई है। सोमवार सुबह करीब 9 बजे हुई बारिश के बाद पूरी गली पानी से लबालब भर गई और कुछ घरों में भी पानी घुस गया। हालांकि बारिश
विज्ञापन


के बाद धूप निकल आई, लेकिन गली में पानी जमा रहा और निकासी न होने के कारण लोगों का आना-जाना भी मुश्किल हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में पानी के साथ-साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। कई बार प्रशासन को शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे लोगों में बहुत रोष है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि गली की उचित ढलान व निर्माण के साथ-साथ पानी निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें इस परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें