फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल के युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत

Mon, 20 Apr 2026 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
सिमरनजीत की फाइल फो
विज्ञापन
कैथल। जिले के बाकल गांव निवासी 26 वर्षीय सिमरनजीत सिंह की शनिवार देर रात सड़क हादसे के दौरान अमेरिका में मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार वह कैलिफोर्निया में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत था। हादसे के बाद से परिवार में शोक की लहर है। परिजनों ने बताया कि सिमरनजीत सिंह केमिकल से भरा ट्रक लेकर सड़क किनारे खड़ा था।
इस दौरान पीछे से आए एक अन्य तेज रफ्तार ट्रक ने उसके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रक में आग लग गई। ट्रक के पास खड़े होने के कारण सिमरनजीत की मौके पर मौत हो गई। उसके परिजनों ने बताया कि सिमरनजीत करीब 10 साल पहले 2016 में डंकी रूट के जरिए अमेरिका गया था। परिवार ने उसे विदेश भेजने के लिए लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए थे। वह वहां ट्रक चलाकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में जुटा था। मृतक के चचेरे भाई इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सिमरनजीत का रिश्ता तय हो चुका था और परिवार जल्द ही उसकी शादी करने की तैयारी में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को भारत लाने की लगाई गुहार : हादसे के बाद परिवार ने सरकार से सिमरनजीत का शव भारत लाने में मदद की मांग की है, ताकि उसका अंतिम संस्कार गांव में ही किया जा सके। प्रशासन से सहायता की अपील की जा रही है, वहीं गांव के लोग भी परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें