फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेढ़ किलो हेरोइन सहित कैथल का युवक काबू

Tue, 12 May 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल/फतेहाबाद। फतेहाबाद सीआईए ने भूना में कार्रवाई करते हुए नन्हा निवासी बडसीकरी, जिला कैथल को डेढ़ किलो से अधिक हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कब्जे से 1 किलो 510 ग्राम हेरोइन और तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

डीएसपी कुलवंत बिश्नोई ने बताया कि सीआईए प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल और एएसआई राजेश कुमार की टीम ने सोमवार तड़के करीब तीन बजे भूना की बालाजी कॉलोनी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में छापा मारा। यहां मौजूद आरोपी को काबू कर तलाशी ली गई, जिसमें हेरोइन बरामद हुई।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके से हेरोइन लेकर आया था और क्षेत्र में सप्लाई करता था। आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ फतेहाबाद, भूना, रोहतक और हिसार में एनडीपीएस व प्रिजन एक्ट के तहत पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी रोहतक में दर्ज मामले में फरार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें