फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल से शिमला एसी बस का किराया महज 600 रुपये

Sat, 05 Jul 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चंडीगढ़-हिसार रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा रोडवेज ने हिसार से शिमला तक एसी बस सेवा शुरू कर दी है। इससे हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली एसी बसों की संख्या 14 से बढ़कर 15 हो गई है। फिलहाल कैथल से दिल्ली, हिसार और चंडीगढ़ तक नियमित रूप से एसी बसें संचालित की जा रही हैं। कैथल से शिमला तक का किराया महज 600 रुपये रखा गया है।

अब यात्री एसी बस के माध्यम से कैथल से सीधे चंडीगढ़, हिसार और शिमला तक सफर कर सकेंगे। इसके अलावा हाल ही में खाटू श्यामजी रूट पर भी एक नई बस सेवा शुरू की गई है, जिसे पिछले सप्ताह चंडीगढ़ परिवहन निगम ने शुरू किया था। हालांकि इस रूट पर फिलहाल केवल एक वोल्वो बस का ही संचालन किया जा रहा है। हिसार से शिमला का किराया 785 रुपये है वहीं कैथल से एसी बस का यह किराया 600 प्रति सवारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार से एसी बस वीरवार से रोजाना सुबह 9.55 बजे रवाना होगी और बस शाम को करीब सात बजे शिमला पहुंचेंगी। एसी बस में हिसार से चंडीगढ़ का किराया 450 रुपये बताया जाता है। कैथल से एसी बस की सुविधा मिलने पर यात्रियों ने खुशी जताई है।
हिसार से चंडीगढ़ रूट पर कैथल से

चलने वाली एसी बसों का समय
समय
डिपो

सुबह 9:10
हरियाणा रोडवेज

सुबह 9:45
हरियाणा रोडवेज

दोपहर 12:00
हरियाणा रोडवेज


(यह बस शिमला जाती है)

दोपहर 2:10
हरियाणा रोडवेज

दोपहर 2:30
चंडीगढ़ रोडवेज

दोपहर 3:30
चंडीगढ़ रोडवेज

शाम 4:10
चंडीगढ़ रोडवेज

शाम 5:00
चंडीगढ़ रोडवेज

चंडीगढ़ से हिसार रूट पर कैथल से चलने वाली एसी बसों का समय
समय
डिपो

सुबह 8:30
चंडीगढ़ रोडवेज

सुबह 9:40
चंडीगढ़ रोडवेज


(यह बस खाटू श्याम जी जाती है)

सुबह 10:20
चंडीगढ़ रोडवेज


(यह बस सालासर धाम जाती है)

शाम 4:00
हरियाणा रोडवेज

शाम 7:00
हरियाणा रोडवेज

रात 9:15
हरियाणा रोडवेज

रात 9:40
हरियाणा रोडवेज


(यह बस हांसी तक जाती है)

रात 10:21
हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें