फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल में बनेगा किसान सेवा केंद्र

Fri, 24 Feb 2017 11:38 PM IST
kaithal beauro
विज्ञापन
v - फोटो : amar ujala kaithal
विज्ञापन
शुगर मिल के मुनाफे को बढ़ाने और किसानों को ज्यादा सुविधाएं देने के लिए कैथल चीनी शुगर मिल प्रबंधन ने शुगर मिल में किसान सेवा केंद्र बनाए जाने का फैसला लिया है। जिसमें पेट्रोल पंप के साथ-साथ किसानों की जरुरत की लगभग सभी वस्तुओं को रखा जाएगा। मिल द्वारा पेट्रोल पंप के लिए जगह दी जाएगी। सरकारी कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने यहां पेट्रोल पंप स्थापित करने के लिए सैधांतिक मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

चीनी मिल की आमदनी बढ़ाने की है कवायद
प्रदेश की लगभग सभी मिलें इस समय घाटे में हैं। जिस कारण मिलों की आमदनी बढ़ाने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। कैथल मिल भी अभी घाटे में हैं। जिस कारण किसानों को ज्यादा से ज्यादा गन्ना उत्पादित करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अन्य स्त्रोतों से भी आय बढ़ाने पर विचार हो रहा है। मिल प्रबंधन के प्रयासों से अब किसान सेवा केंद्र को मंजूरी मिली है।

अकेले पेट्रोल पंप पर आएगी लगभग 50 लाख रुपये की लागत
हिंदुस्तान पेट्रोलियम द्वारा मिल की जगह में अपने खर्च पर पेट्रोल पंप स्थापित किया जाएगा। जिसमें करीब 50 लाख रुपये की लागत आएगी। मिल द्वारा इसके लिए केवल जगह दी गई है। कंपनी मिल को पेट्रोल पंप बनाकर देगी। इसके बाद इसके मुनाफे में से ही लागत पूरी की जाएगी। मिल को मुनाफे का निश्चित हिस्सा मिलेगा। जिससे मिल की आय बढ़ेेगी।
विज्ञापन


खाद, बीज सहित कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी मिल में
पेट्रोल पंप के अलावा शुगर मिल के इसी परिसर में किसानों के लिए खाद, बीज व दवाओं की व्यवस्था की जाएगी। ताकि वे अपनी फसल के लिए ये वस्तुएं यहीं से खरीद सकें। इसके अलावा वीटा कंपनी से भी मिल प्रबंधन द्वारा अनुबंध किया जा रहा है। जिसमें घी व अन्य वस्तुएं भी किसानों को इसी सेवा केंद्र में मिल सकें।

करनाल रोड पर आसपास के गांवों के लोगों को भी मिलेगा लाभ
मिल के आसपास करनाल रोड पर ही शहर की ओर एक पेट्रोल पंप है। इसके अलावा पेट्रोल पंप ना होने से यहां के लोगों को पेट्रोल व डीजल के लिए कैथल या पूंडरी जाना पड़ता है। अब यहीं से डीजल व पेट्रोल मिलने से आस-पास के लोगों सहित नरड़ व पास के गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।

मिट्टी-पानी की जांच लैब की भी होगी सुविधा
किसान सेवा केंद्र में ही किसानों के लिए मिट्टी-पानी की जांच के लिए लैब भी स्थापित की जाएगी। जिससे किसानों को अपनी भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी।

मिल में इस बार काफी अच्छी मात्रा में गन्ना पहुंचा है। चीनी रिकवरी में भी कैथल मिल अग्रणी चल रही है। चीनी के साथ-साथ कई अन्य प्रोजेक्ट भी शुरू किए जा रहे हैं। जिसमें किसान सेवा केंद्र, उसमें पेट्रोल पंप व सॉयल टेस्टिंग लैब की भी स्थापना की जाएगी। पेट्रोल पंप के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने सैधांतिक मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

कैप्टन शक्ति सिंह, एडीसी एवं एमडी, शुगर मिल कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें