फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एथलेटिक्स महिला वर्ग में कैथल रहा प्रथम वॉलीबॉल-बैडमिंटन में मिला तीसरा स्थान

Sat, 31 Jan 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित 12वीं उत्तर हरियाणा बिजली खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजेता टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर रोहतक सर्कल ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि महिला बैडमिंटन और रस्साकशी (पुरुष वर्ग) में कुरुक्षेत्र की टीम अव्वल रही। एथलेटिक्स महिला वर्ग में कैथल प्रथम रहा जबकि वॉलीबॉल और बैडमिंटन में तीसरा स्थान मिला।

प्रतियोगिता में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के विभिन्न सर्कलों की टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि यूएचबीवीएन पंचकूला के चीफ इंजीनियर (एडमिनिस्ट्रेशन) मुकेश चौहान रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क की भावना भी विकसित करते हैं। इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिताएं कर्मचारियों में आपसी सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। बास्केटबॉल में रोहतक ने प्रथम, सोनीपत ने द्वितीय और हेड ऑफिस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में पंचकूला पहले, पानीपत दूसरे और झज्जर तीसरे स्थान पर रहा। टेबल टेनिस में हेड ऑफिस ने प्रथम, अंबाला ने द्वितीय और सोनीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया।

वॉलीबॉल में यमुनानगर ने पहला, झज्जर ने दूसरा और करनाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि वॉलीबॉल शूटिंग में पानीपत पहले, सोनीपत दूसरे और कैथल तीसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन पुरुष वर्ग में हेड ऑफिस ने प्रथम, रोहतक ने द्वितीय और कैथल ने तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि महिला बैडमिंटन में कुरुक्षेत्र की टीम पहले, हेड ऑफिस दूसरे और रोहतक तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


रस्साकशी के पुरुष वर्ग में कुरुक्षेत्र ने पहला, झज्जर ने दूसरा और रोहतक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में कुरुक्षेत्र पहले, हेड ऑफिस दूसरे और कैथल तीसरे स्थान पर रहा। कुश्ती में सोनीपत ने प्रथम, कैथल व रोहतक ने संयुक्त रूप से द्वितीय और अंबाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स पुरुष वर्ग में रोहतक पहले, यमुनानगर दूसरे और करनाल तीसरे स्थान पर रहा, जबकि महिला वर्ग में कैथल ने प्रथम, करनाल ने द्वितीय और सोनीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया।







समापन अवसर पर सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें