फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर साइंस में कैथल की मनीषा केयू में सेकंड टॉपर

Fri, 13 Jun 2014 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी महिला कॉलेज की छात्रा मनीषा बीएससी कंप्यूटर साइंस के तीसरे सेमेस्टर में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। विश्वविद्यालय में मनीषा का कॉलेज में शानदार स्वागत किया गया। कॉलेज प्राचार्या व कॉलेज प्रबंधक समिति के सदस्यों ने मनीषा की इस उपलब्धि पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


मनीषा ने तीसरे सेमेस्टर में 450 में से 395 अंक लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दूसरा और कॉलेज में पहला स्थान हासिल किया। शिल्पा ने 374 अंक लेकर आईजी कॉलेज में द्वितीय और पूजा और सुनीता ने 371 अंक लेकर तृतीय स्थान झटका। कॉलेज की प्राचार्या डा. साधना ठुकराल ने बताया कि मनीषा ने कॉलेज व जिले का नाम रोशन किया है। यह गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि कॉलेज में छात्राओं के लिए हर प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं। कंप्यूटर साइंस की छात्राओं के लिए नई तकनीक से बनी कंप्यूटर लैब बनाई गई है।
विज्ञापन


टीचरों और परिजनों का रहा सहयोग
मनीषा ने बताया कि प्राध्यापिकाओं और माता-पिता ने मेहनत करने की प्रेरणा दी है। उनसे प्रेरित होकर की वह अच्छे अंक हासिल करने में कामयाब रही। वह कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती है। आगे भी इसी लग्न एवं मेहनत से अपनी पढ़ाई जारी रखेंगी।

विश्वविद्यालय स्तर पर कॉलेज नाम रोशन किया
कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान सुरजीत बहादुर खुरानियां व उप प्रधान रामबहादुर खुरानियां ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कॉलेज की छात्रा ने द्वितीय स्थान हासिल करके कॉलेज का नाम रोशन किया है। यह गौरव का विषय है कि कैथल की बेटी ने विश्वविद्यालय मेरिट सूची में द्वितीय स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर लोहा मनवा चुकी छात्रा को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने छात्रा के अभिभावकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें