फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 1326 पंजीकरण के साथ प्रदेश में 10वें स्थान पर कैथल

Sat, 04 Oct 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति योजना में राजकीय व अनुदान प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य विद्यार्थी 15 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। जिले में अब तक 1326 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं।
पंजीकरण कराने के मामले में अंबाला प्रथम, पानीपत दूसरे नंबर और हिसार तीसरे नंबर पर है। कैथल का नंबर करीब 10वां है। आवेदन प्रक्रिया 08 सितंबर से शुरू हुई थी जो 30 सितंबर को संपन्न हुई लेकिन योजना के लिए आवेदन करने में विद्यार्थियों ने कम रुचि दिखाई जिससे आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दी गई। डीएनओ स्तर पर आवेदन के सत्यापन की तिथि 31 अक्तूबर तय की गई है।
विज्ञापन

जिले के आठवीं कक्षा के करीब 1326 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। योजना के लिए 30 नवंबर को परीक्षा करवाई जाएगी। पूरे प्रदेश में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन होंगे मान्य : आठवीं में पढ़ रहे विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की वेबसाइट तथा एनसीईआरटी की वेबसाइट एससीईआरटी हरियाणा.जीओवी.इन पर भी आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले भाग में विद्यार्थी की मानसिक योग्यता को जांचा जाएगा। इसमें 90 प्रश्न होंगे और सभी 1-1 नंबर के होंगे। दूसरे चरण में सामान्य परीक्षा होगी।

जिला
पंजीकरण

अंबाला
2299

भिवानी
950

चरखीदादरी
627

फरीदाबाद
733

फतेहाबाद
1342

गुरुग्राम 1982

हिसार
1934

झज्जर
577

जींद
1756

कैथल
1326

करनाल
1775

जिला
पंजीकरण

कुरुक्षेत्र
1553

महेंद्रगढ़
907

नूंह
734

पलवल
1093

पंचकुला
655

पानीपत
2266

रेवाड़ी 1131

रोहतक
920

सिरसा
1989

सोनीपत
1530

यमुनानगर
1023
कौन कर सकता है आवेदन?

पात्रता मानदंड के अनुसार, ऐसे छात्र जिनके माता-पिता की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से कम है और जिन्होंने कक्षा सातवीं में कम से कम 55 फीसदी अंक हासिल किए हैं, वे छात्रवृत्ति परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। एससी और एसटी छात्रों के लिए न्यूनतम अंक की शर्त में 5 फीसदी की छूट दी गई है।
विज्ञापन


छात्रवृत्ति योजना परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्तूबर को संपन्न होगी। 30 नवंबर को परीक्षा करवाई जाएगी। पूरे प्रदेश में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को नौवीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। अभी भी समय है, विद्यार्थी

परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। -सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, कैथल

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की वेबसाइट www.bseh.org.in


एससीईआरटी हरियाणा की वेबसाइट scertharyana.gov.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें