फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: पूंडरी के बरसाना गांव में कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध, ग्रामीणों ने दिखाए काले झंडे

Tue, 24 Sep 2024 07:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

हरियाणा के कैथल में निर्दलीय का गढ़ माने वाली जिले की पूंडरी विधानसभा सीट पर मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी सुल्तान जडौला का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया।
विज्ञापन
विरोध करते हुए लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस प्रत्याशी की ओर मंगलवार शाम के समय रोड शो किया जाना था। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने रोड शो तो किया, लेकिन ग्रामीणों ने उनके काफिले के आगे काले झंडे दिखा उनके खिलाफ नारेबाजी क़ी। नाराज ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रत्याशी पर आरोप लगाया कि जब वे पहले की कांग्रेस सरकार में मंत्री थे तो उस समय उन्होंने गांव के साथ नाइंसाफी की।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि इस दौरान उन्होंने गांव के योग्य बच्चाें को नौकरी न लगा दूसरे गांवों के लोगों को रुपयों में नौकरी दी। इसके साथ रोड़ समाज की बिरादरी की धर्मशाला पर कब्जा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव से ही एक महिला निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। चुनाव लड़ने से पहले वे कांग्रेस की टिकट की मांग कर रही थी, लेकिन जडौला ने उनका टिकट कटवा दिया जबकि हाईकमान ने उन्हें ही टिकट देने की तैयारी कर रखी थी।

वहीं, ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव में कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध लगातार जारी रहेगा। गौरतलब है कि सुल्तान जडौला 2009 में निर्दलीय प्रत्याशी रहकर चुनाव लड़े थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस की हुड्डा सरकार को समर्थन दिया और वे परिवहन मंत्री और सीपीएस बने। इस बार वे कांग्रेस के टिकट की चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें