फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: सफाई व्यवस्था लचर, सफाई दरोगा निलंबित, पांच सदस्यीय कमेटी ने जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई

Wed, 06 Nov 2024 10:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

ईओ ने पहले स्वयं सफाई व्यवस्था जांची। इसके बाद जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। वहीं, अफसरों की कोठियों पर काम कर रहे 53 सफाई कर्मियों को हटाया गया है।
विज्ञापन
कचरे का लगा ढेर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल शहर में सफाई व्यवस्था में खामियां मिलने पर नगर परिषद कैथल के कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक ने सफाई दरोगा को निलंबित कर दिया है। दरअसल, नई सरकार के गठन के बाद शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी शहरों में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश जारी किए थे।

विज्ञापन


इसके तहत अधिकारियों को स्वयं निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था जांचने के आदेश दिए। इन्हीं आदेशों के तहत ईओ ने पहले स्वयं सफाई व्यवस्था जांची। इसके बाद जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया। इस कमेटी को शहर का निरीक्षण करने के बाद सभी दरोगा की कार्य प्रणाली की रिपोर्ट देने के लिए कहा।
विज्ञापन

इससे पहले ईओ ने भी स्वयं शहर के सभी 15 दरोगा की तीन बार बैठक ली। इस बैठक में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए कमियों को दूर करने के आदेश भी जारी किए गए थे परंतु सफाई दरोगा ने कर्मचारी पूरे होने के बावजूद व्यवस्था को बेहतर नहीं बनाया। यह रिपोर्ट पांच सदस्यीय कमेटी ने ईओ को दी थी।

इसके बाद बुधवार को ईओ कुलदीप मलिक ने दरोगा पंकज को निलंबित करने के आदेश जारी किए। गौरतलब है करीब एक सप्ताह पहले ही सांसद नवीन जिंदल ने भी सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों की कोठियों पर काम कर रहे सफाई कर्मियों को शहर की सफाई में लगाने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद 53 कर्मियों को शहर में सफाई के लिए लगाया गया था।

400 से अधिक सफाई कर्मी, प्रति दिन 40 टन निकलता है कचरा
कैथल शहर में 400 से अधिक कर्मी सफाई करते हैं। इसके तहत प्रतिदिन शहर से 40 टन से अधिक कचरा निकलता है। परंतु इस कचरे का उठान न होने के कारण शहर में कई जगहों पर गंदगी का आलम रहता है। इस समय शहर में डोगरा गेट, सीवन गेट, कमेटी चौक, पुरानी सब्जी मंडी के पास और गीता भवन के पास सबसे ज्यादा कचरे के ढेर लगे रहते हैं। इस कारण लगातार बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


सभी दरोगा की तीन बार बैठक ली गई। इस बैठक में उनसे सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए परंतु दरोगा पंकज का काम सबसे अधिक कमजोर रहा। इस दरोगा की कई बार सफाई को लेकर शिकायतें भी मिली परंतु इसके बावजूद दरोगा ने अपने काम में कोई सुधार नहीं किया। अब दरोगा पंकज को निलंबित किया गया। - कुलदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद, कैथल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें