फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के निर्माण में हुआ भ्रष्टाचार : जगजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। नगरपालिका चीका के अधिकारियों पर सामाजिक कार्यकर्ता जगजीत सिंह ने आरोप लगाए हैं। जगजीत सिंह ने बताया कि नगरपालिका ने हुड्डा सेक्टर चार में बनाई जाने वाली सड़कों के टेंडर का वर्क ऑर्डर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है।
विज्ञापन

टेंडर के अनुसार निर्माण में लगने वाली मिट्टी, गटका और अन्य निर्माण सामग्री का प्रबंध ठेकेदार की ओर से किया जाना था लेकिन ऐसा न कर ठेकेदार ने सेक्टर में पहले से ही बनी सड़कों पर बिछे रोड़े का लेवल कर उसके ऊपर सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया जबकि इस गटके को इक्कठा कर नगरपालिका ने अपने कब्जे में लेना था।



जगजीत ने आरोप लगाया कि ठेकेदार बिना लेवल किए और रोड़े को ठीक किए बिना ही सड़क निर्माण करवा रहा है जिससे यह सड़क ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाएगी। इस बारे उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री और निकाय विभाग के मंत्री को ईमेल के माध्यम से शिकायत भेजकर पूरे मामले की जांच करवाने और भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


खाली पड़े प्लाॅटों से मिट्टी उठा रहा है ठेकेदार



सेक्टर निवासी अर्जुन सिंह ढिल्लो ने बताया कि ठेकेदार सड़क पर डाली जाने वाली मिट्टी को बाहर से न मंगवाकर खली पड़े प्लाटों से उठा रहा है। ऐसा करके ठेकेदार लाखों रुपये की मिट्टी बचा रहा है। अर्जुन ढिल्लो ने मांग रखी कि जहां जहां से सड़क के दोनों तरफ लगे पत्थर उखड़ गए हैं उसे दुरुस्त किया जाए।

वर्जन-



हुड्डा सेक्टर चार में बनने वाली सड़कें विभाग के नियमानुसार बनाई जाएंगी। सड़कों पर पहले से बिछे गटके की लागत काटकर ही ठेकेदार को भुगतान किया जाएगा। सड़कों पर अभी चार और तीन इंच गटके की दो लेयर आएंगी, उसके बाद तारकोल की लेयर बिछाई जाएगी। सारा काम नियमानुसार किया जा रहा है। किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन




- खुशी राम, जेई नगरपालिका चीका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें