फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: अटल सेवा केंद्र संचालक पर गोली चलाने वाले आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़, आरोपी ने कट्टे से किए फायर

Wed, 15 May 2024 08:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

पुलिस टीम ने पूंडरी से गांव फरल के बीच सिरसा ब्रांच नहर पुल के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद फरल की तरफ से एक बाइक पर आए संदिग्ध अमित को पुलिस की ओर से रुकने का इशारा किया गया। बाइक पर सवार आरोपी अमित ने पुलिस पर कई फायर किए तब पुलिस टीम के जवाबी फायर में आरोपी अमित घायल हो गया।
विज्ञापन
कैथल पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनवरी महीने में अपनी दुकान में बैठे अटल सेवा केंद्र संचालक पर गोली चलाने वाले आरोपी के साथ मंगलवार देर रात को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पुलिस पर फायर भी किया। जवाब में चलाई गई स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की गोली से वह घायल हो गया।घायलावस्था में पुलिस ने उसे दबोच लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी को करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में दाखिल करवाया है। साथ ही पुलिस टीम पर कातिलाना हमला करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अस्पताल में आरोपी का इलाज जारी है। इस वजह से पुलिस अभी तक पूरी तरह से पूछताछ नहीं कर सकी है। एसपी उपासना ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने 29 जनवरी को शहर के शक्ति नगर स्थित अटल सेवा केंद्र संचालक राकेश कुमार पर लूट की नीयत से फायर करने वाले जिला करनाल के गांव पाढ़ा निवासी अमित कुमार को काबू किया है। आरोपी पर पहले ही 40 से अधिक केस दर्ज है। इसमें लूट, डकैती, हत्या का प्रयास व हत्या, स्नैचिंग व चोरी आदि अपराध के मामले में शामिल है।

आरोपी को अदालत पानीपत व अंबाला से लूट व स्नैचिंग की वारदातों में सजा भी दे चुकी है, जो जमानत पर आया हुआ था। एसपी ने बताया कि इस आरोपी पर कैथल पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ था। एसपी ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल प्रभारी एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में एचसी मनीष कुमार, एचसी तरसेम कुमार, सिपाही संदीप कुमार, सिपाही हरीश कुमार व एचजीएच प्रवीन कुमार की टीम रात्रिकालीन गश्त दौरान सूचना मिली कि 29 जनवरी को कैथल शहर में सीएससी सेंटर संचालक राकेश कुमार पर लूट की नीयत से फायरिंग करने वाला आरोपी अमित पूंडरी क्षेत्र में गांव फरल की तरफ गया हुआ है, जो रात ही वापस पूंडरी होकर करनाल जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने पूंडरी से गांव फरल के बीच सिरसा ब्रांच नहर पुल के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद फरल की तरफ से एक बाइक पर आए संदिग्ध अमित को पुलिस की ओर से रुकने का इशारा किया गया। बाइक पर सवार आरोपी अमित ने पुलिस पर कई फायर किए तब पुलिस टीम के जवाबी फायर में आरोपी अमित घायल हो गया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। आरोपी अमित के कब्जे से एक कट्टा 32 बोर व कट्टा 315 बोर व कारतूस बरामद हुए। घायलावस्था में आरोपी को सरकारी अस्पताल कैथल ले जाया गया। बाद में उसे चिकित्सकों ने करनाल कल्पना चावला अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस टीम पर कातिलाना हमला करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें