कैथल। हरियाणा स्कूल स्टेट जूडो टूर्नामेंट में जिला कैथल की टीम ने 14 पदक हासिल किए हैं। 14, 17 और 19 वर्ष लड़कों के वर्ग में श्रेणी में कैथल के खिलाड़ियाें ने बेहतर प्रदर्शन किया। ये जानकारी टीम के प्रभारी मनोज कुमार ने दी।
एक अन्य प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि हरियाणा स्कूल स्टेट जूडो प्रतियोगिता 10 से 12 सितंबर तक सिरसा में हुई थी। इसमें कैथल की टीम ने सात स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं। अब ये खिलाड़ी अगले महीने स्कूल नेशनल गेम में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कैथल डॉ. विजय लक्ष्मी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया, जिला खेल अधिकारी राज रानी राणा, सहायक शिक्षा अधिकारी रमेश चहल, सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी नरमैल सिंह व अनिल कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संदीप ने बताया कि 14 वर्ष आयुवर्ग में विहान ने स्वर्ण, जश्न ने कांस्य व यश ने स्वर्ण पदक जीता। 17 वर्ष आयुवर्ग में सिद्धांत व आर्यन ने कांस्य, अरमान व चिराग ने स्वर्ण, इलेश व लवनिक ने रजत पदक जीते हैं। 19 वर्ष वर्ग में विशाल, अमन व मोहित ने स्वर्ण और युवराज व सक्षम ने रजत पदक जीता है।