फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हास्य कलाकार दरियाच सिंह मलिक व राम मेहर रांडा ने बांधा समां

Sun, 01 Nov 2015 12:27 AM IST
कैथल ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में जाट शिक्षण संस्थान परिसर में सांस्कृतिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में हरियाणवीं लोक नृत्य व संगीत की स्वर लहरियों पर कलाकारों ने खूब धमाल मचाया। जाट युवा सभा द्वारा आयोजित हरियाणा दिवस कार्यक्रम में प्रसिद्ध हास्य कलाकार दरियाव सिंह मलिक व राम मेहर रांडा ने प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कृष्ण मुरारी कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे। जबकि हिंदुस्तान का नाम कुश्ती के क्षेत्र में विश्व में रोशन करने वाली कुश्ती खिलाड़ी गीता-बबीता के पिता महावीर फौगाट ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में अपने-अपने क्षेत्र में शानदार योगदान देने वाले 16 महानुभावों को जाट युवा सभा द्वारा हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। 

पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक व महावीर फौगाट द्वारा हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में केक काटा गया। इसके बाद जाट युवा सभा के प्रधान सतीश मटौर कार्यक्रम की शुरूआत की। 
विज्ञापन


इस दौरान दरियाव सिंह मलिक और राममेहर रांडा के चुटकलें, जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की बेटियों का स्वागत गीत, जाट कॉलेज के सचिन का हरियाणवी लोक नृत्य, बेटी बचाओ पर आधारित हास्य हरियाणवी स्किट और रसिया नृत्य के अलावा जींद के कलाकार अमित ढुल के गीतों पर दर्शक झूमें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हरियाणा दिवस बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा की पावन भूमि सदियों से ही सत्य, न्याय और धर्म का ध्वज फहराती रही है। यहीं पर योगी राज कृष्ण ने मोह ग्रस्त अर्जुन को गीता अमर संदेश समस्त मानव जाति के लिए प्रतिपादित किया था।


कार्यक्रम के अध्यक्ष महावीर फौगाट ने कहा कि हरियाणा एक हराभरा प्रदेश है । यही वजह है कि ऋषि मुनियों की तपोवन भूमि रही है। यहां की बेटियां किसी भी क्षेत्र में परचम फहरा सकती है। ये गीता-बबीता सहित देश की अन्य बेटियों ने भी कर दिखाया है। 

कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन संस्थान के पीआरओ महेंद्र खन्ना ने किया। इस मौके पर जाट कॉलेज के प्रिंसिपल मांगे राम, बहुतकनीकी कालेज के प्राचार्य सतीश सिंगला, जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य फूल सिंह, सिविल लाइन इंस्पेक्टर अशोक कुमार, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान राजेंद्र ढुल, अधिवक्ता पवन ढुल मौजूद रहे।

इनको किया गया सम्मानित
जाट शिक्षण संस्थान के प्रधान नेशनल यूथ अवार्डी दर्शन सिंह मालखेड़ी, प्रबंधक निदेशक मेजर केके सिरोही, राष्ट्रपति अवार्डी कृषि वैज्ञानिक ईश्वर कुंडू, समाजसेवी सतपाल गुप्ता, निशक्त एशियाड चैम्पियन चूड़िया राम, प्राध्यापक डा. बलजीत ढुल, हरियाणा की सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर मनीषा मौन, जिले की पहली आईएएस कुमारी दीपशिखा, बायोलॉजी विषय में शत-प्रतिशत अंक लेने वाली जाट स्कूल की कुमारी नेहा, उत्कृष्ट मंच संचालक महेंद्र खन्ना, सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले सुशील कुमार, डॉ. महिपाल, कॉमेडी फेम डा. राजीव शर्मा व राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले डॉ. बलबीर सिंह तंवर शामिल थे।

इस कार्यक्रम में जाट युवा समिति के पदाधिकारी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें प्रधान सतीश मटौर, उप-प्रधान कश्मीर ङ्क्षसह, सचिव संदीप चहल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गोयत व अन्य सदस्य जंगीर सिंह, राजेश ढांडा, अनूप ढुल, बलबीर बिढ़ान व नरेश गोयत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें