फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: आरकेएसडी महाविद्यालय में राष्ट्रीय विद्या समिति का चुनाव, साकेत मंगल ग्रुप को तीसरी बार मिली चौधर

Mon, 08 Jan 2024 01:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

आरकेएसडी कॉलेज की राष्ट्रीय विद्या समिति की 21 में से 19 कॉलेजियम में जीत दर्ज की है। जीत के बाद साकेत मंगल ग्रुप में जश्न का माहौल है। चुनाव का परिणाम आते ही करनाल रोड पर आतिशबाजी व ढोल पर खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय विद्या समिति के चुनाव में समर्थकों के साथ विजयी उम्मीदवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल में आरकेएसडी महाविद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय विद्या समिति का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनाव में 21 में से साकेत मंगल ग्रुप ने 19 कॉलेजियम में विजय हासिल की है। इस जीत के बाद साकेत मंगल ग्रुप को तीसरी बार आरकेएसडी कॉलेज की चौधर मिली है। वहीं, द कॉलेज वेलफेयर ग्रुप ने केवल दो कॉलेजियम में ही अपनी जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


चुनाव से पूर्व दोनों ग्रुपों में कांटे की टक्कर मानी जा रही थी, लेकिन साकेत मंगल ग्रुप की पकड़ काफी मजबूत रही। दूसरे पक्ष में द कॉलेज वेलफेयर ग्रुप के मुख्य नेता रवि भूषण गर्ग अपनी सीट को बचाने में सफल रहे। उनके गुट के ही राम चौधरी ने कॉलेजियम नंबर 13 में जीत दर्ज। रविभूषण ने दो मत और राम चौधरी ने तीन मतों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

जीत के बाद साकेत मंगल ग्रुप में जश्न का माहौल है। चुनाव का परिणाम आते ही करनाल रोड पर आतिशबाजी व ढोल पर खुशी से झूम उठे। साकेत मंगल के समर्थकों ने उनको गोद में उठाकर जश्र मनाया। इस बार 2971 मतदाता थे। इसमें से 1706 वोट पोल हुए है। सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ था और शाम साढ़े चार बजे मतदान बंद हुआ है। इसके तुरंत बाद ही मतगणना शुरू हो गई थी।

गणमान्य लोगों ने भी किया मतदान
आरकेएसडी महाविद्यालय की राष्ट्रीय विद्या समिति के चुनाव में कई दिग्गज नेताओं ने मतदान किया। इनमें हरियाणा सरकार में पूर्व के मंत्री निर्मल सिंह, पूर्व संसदीय सचिव रामपाल माजरा, विधायक लीला राम, हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत, हरियाणा कर्मचारी आयोग के पूर्व चेयरमैन भारत भूषण भारती व हरियाणा रेडक्रॉस के महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल व अन्य गणमान्य शामिल रहे।

सुधार के लिए विशेष योजना बनेगी : साकेत मंगल
जीत के बाद साकेत मंगल ग्रुप के प्रधान साकेत मंगल ने कहा कि उन्होंने मतदान शुरू होने से पहले भी कहा था कि उनकी टीम बड़े अच्छे अंतर से विजयी होगी। वे सभी मतदाताओं को बधाई देते हैं, जिन्होंने हमारे पिछले छह वर्ष के कार्यों को देखते हुए भरपूर समर्थन दिया। जो लोग आरोप लगा रहे थे, चुनाव के परिणामों ने उनके सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुआ है। नई कार्यकारिणी बनने के बाद कॉलेज में और अधिक सुधार करने के लिए विशेष योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन


कॉलेजियम जीते उम्मीदवार हारे उम्मीदवार वोट अंतर
01 अनिल गुप्ता अमित चौधरी 17
02 अशोक कुमार अशोक गोयल 36
03 अश्वनी कुमार अश्वनी गोयल 37
04 चंद्रभान ब्रिज मोहन 02
05 गौरव मंगल गौतम बंसल 33
06 जगदीश चंद गोयल जयभगवान 15
07 कृष्ण बंसल कृष्ण लाल थरेजा 26
08 महेश कुमार मंगल मनोज कुमार बंसल 13
09 नरेश कुमार मोहिंद्र थरेजा 29
10 पंकज बंसल नीरज गोयल 40
11 प्रवीण कुमार जैन प्रवीण कुमार चौधरी 34
12 राजेश कुमार राधा कृष्ण 08
13 राम चौधरी रामनिवास जैन 03
14 रविभूषण गर्ग रमेश चंद्र बंसल 02
15 साकेत मंगल सचिन मित्तल 20
16 सतीश बंसल एकमात्र नामांकन होने पर पहले ही निर्वाचित हो गए थे
17 श्याम लाल शिव प्रसाद 20
18 सुभाष सतीजा सुभाष चंद सिंगला 10
19 सुनील चौधरी सुरेश कुमार 33
20 सुशील कुमार वेदप्रकाश 15
21 विपुल सिंघल विनोद कुमार 37

चुनाव अधिकारी व कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय विद्या समिति का चुनाव शांतिपूर्वक हुआ। चुनाव में जिला प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा है। तहसीलदार डॉ. अनिल बिढ़ान ने बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपनी ड्यूटी संभाली। दोनों ही गुटों के उम्मीदवारों ने चुनाव प्रबंधन का पूरा सहयोग किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें