फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: जिले में डेंगू ने दी दस्तक, एक साथ मिले दो संक्रमित केस

Sat, 24 Aug 2024 08:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। एक साथ दो संक्रमित केस मिले हैं। गांव सीवन और जाजनपुर में ये संक्रमित केस मिले हैं।
विज्ञापन
जांच करते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम की करवट के साथ ही डेंगू की दस्तक शुरू हो गई है। कैथल जिले में शनिवार को इस सीजन के सबसे पहले एक साथ दो केस मिले हैं। यह संक्रमित केस गांव सीवन और जाजनपुर में मिले हैं। दोनों की संक्रमित मरीजों को जिला नागरिक अस्पताल में बनाए गए डेंगू के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले वर्ष डेंगू के 118 संक्रमित केस मिले थे। अब डेंगू के केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 238 टीमों का गठन किया गया है, जो लोगों को जागरूक कर रही हैं। इस पर स्वास्थ्य विभाग का कहना है संक्रमित मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है। यह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।

नौ हजार 876 घरों व दुकानों में की डेंगू के लार्वा की जांच
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को जिलेभर के नौ हजार 876 घरों व दुकानों में डेंगू के लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 16 जगहों पर लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया गया। 15 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आज आएगी। अब तक 1702 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 1641 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। अब तक जिले में 10 लाख 14 हजार 844 घरों की जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक रविवार को ड्राई-डे के तौर पर मनाने की हिदायतें जारी की हैं। अब तक जिले भर के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में 69 हजार 852 लोगों को बुखार मिला है। जिनके रक्त के नमूने लेकर जांच की गई है।
विज्ञापन

 
सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कहा कि घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। कूलर में अगर पानी है, तो उसमें केरोसिन तेल डालकर रखें। इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है। पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढक कर रखें। इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। बताया कि जिले में शनिवार को ही डेंगू के दो संक्रमित केस मिले हैं। यह सीवन और जाजनपुर में मिला है। दोनों ही मरीजों को सामान्य अस्पताल में बनाए गए डेंगू के वार्ड में दाखिल करवा दिया गया है।

डेंगू के यह हैं लक्षण

  • पेट में तेज दर्द
  • उल्टी, सांस लेने में कठिनाई
  • नाक, मसूड़ों, उल्टी या मल में खून आना


बुखार के हल्के लक्षण महसूस होना

  • सिरदर्द
  • मांसपेशियों, हड्डियों या जोड़ों में दर्द
  • जी मिचलाना
  • उल्टी करना
  • आंखों के पीछे दर्द
  • सूजी हुई ग्रंथियां
  • खरोंच

विज्ञापन

डेंगू से ऐसे करें बचाव

  • कीट विकर्षक का प्रयोग करें।
  • ढीले-ढाले व पूरी बाजू की शर्ट और पूरी पेंट पहनें।
  • अपने घर और उसके आसपास मच्छरों को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें