फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अंडर-14 में कैथल ने फतेहाबाद को दी शिकस्त

Sun, 21 Sep 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

कैथल, पानीपत। शिक्षा विभाग की तीन दिवसीय 58वीं राज्य स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को आगाज हुआ। अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के लड़कों ने जीत के लिए खूब पसीना बहाया। अंडर-19 में करनाल ने यमुनानगर, अंडर-17 में कुरुक्षेत्र ने महेंद्रगढ़ और अंडर-14 में कैथल ने फतेहाबाद को हराया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन पानीपत पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में किया गया। मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र रहे। उन्होंने कहा कि खेलों में भविष्य है। युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे आना चाहिए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का परिचय लिया। मौके पर बीईओ विक्रम सहरालावत, जयपाल सरोहा, बिजेंद्र पूनिया, एईओ रविंद्र अंतिल, कर्ण सिंह पूनिया, प्रदीप कादियान, सतेंद्र मलिक, हरिपाल, नरेश व सुरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के परिणाम ः अंडर-19 आयुवर्ग में कुरुक्षेत्र ने अंबाला को हराया। चरखी-दादरी ने नूंह, गुरुग्राम ने सिरसा, झज्जर ने पंचकूला, फरीदाबाद ने कैथल और करनाल ने यमुनानगर की टीम
विज्ञापन


को हराया।

अंडर-17 आयु वर्ग में सिरसा ने चरखी-दादरी, फरीदाबाद ने राई, रेवाड़ी ने रोहतक, यमुनानगर ने नूंह, करनाल ने फतेहाबाद, और कुरुक्षेत्र ने महेंद्रगढ़ को हराया। अंडर-14 आयुवर्ग में सिरसा ने पानीपत, राई ने करनाल, पंचकूला ने पलवल, कैथल ने फतेहाबाद, हिसार ने जींद और फरीदाबाद ने झज्जर को हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें