संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। खुराना रोड पर खालसा पब्लिक स्कूल में चल रही विद्या रेजिडेंशनल अकादमी कैथल की तरफ से आमजन के लिए कैथल क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इस प्रतियोगिता में प्रोफेशनल क्रिकेटर हिस्सा नहीं ले सकेंगे। आमजन प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे। यह जानकारी अकादमी के संचालक मनोज कुमार ने दी है।
मनोज कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता 10 सितंबर से शुरू होगी और अगले ढाई से तीन महीने तक चलेगी। प्रतियोगिता की खास बात यह भी रहेगी कि प्रतियोगिता में क्रिकेट से दूर हो चुके लोगों को प्राथमिकता दी गई है। इस में केवल कैथल जिले की ही टीमें हिस्सा ले सकेंगी और 10 टीमें शामिल होंगी। अभी तक छह टीमों ने पंजीकरण करवा लिया है, अन्य बची हुई चार टीमें भी जल्द ही पंजीकरण होगा।
प्रतियोगिता में केवल 25 वर्ष से अधिक आयु के लोग ही हिस्सा लेंगे। इसमें पहला पुरस्कार 21 हजार, दूसरा पुरस्कार 11 हजार रुपये होगा। इसके साथ ही मैन ऑफ द सीरिज भी दिया जाएगा। इस मौके पर संदीप सीडा, मुख्यातिथि मनोज बंसल, महेश गोगिया, संजय गुर्जर, धर्म चंद्र जांगड़ा, खिलाड़ी प्रदीप कुमार, सोनू कठवाड़, सुरेंद्र गुहणा, राकेश संधू, सुमित पुनिया मौजूद रहे।