फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल-चीका मुख्य मार्ग बदहाल, वाहन चालक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। कैथल-चीका मार्ग पर सीवन से कैथल जाते हुए रास्ते में कई जगहों पर सड़क बदहाल है। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं
विज्ञापन

कैथल के लिए आने जाने वाले अधिवक्ता गौरव वधवा, गीतांश तनेजा, रामनिवास, नरेंद्र कुमार, रोशन, सुनील, सूरजभान, नरेश, धर्मवीर, तरसेम, जरनैल सिंह व अन्य का कहना है कि सड़क खराब होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी नहर के आस पास सड़क इतनी खस्ता हाल में है कि कई बार दोपहिया वाहन चालक यहां पर गिर कर चोटिल भी हो चुके हैं। सड़क पर गड्ढे बने हुए और अधिकारी इन सड़कों की की सुध नहीं ले रहे हैं। राहगीरों का कहना है कि गड्ढों के कारण सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। सर्दी का मौसम अभी शुरू होने वाला है और आगे धुंध भी अधिक होगी। ऐसे में सड़कों पर बने गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बनेंगे। यह समस्या ओर विकराल रुप धारण कर सकती है। वाहन चालकों व क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन व संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि सड़क पर बने गड्ढों को भरा जाए ताकि वाहन चालकों को प्रतिदिन हो रही दुर्घटनाओं से छुटकारा मिल सके। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन वरुण कंसल ने कहा कि सड़क के गड्ढे जल्द भरे जाएंगे और वाहन चालकों सहित आमजन को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें