फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शहर से बिजली की 33 हजार केवी की लाइन की जाएगी शिफ्ट, काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कमल बहल
विज्ञापन

कैथल। शहर के मुख्य मार्गाें से गुजर रही बिजली की 33 हजार केवी की लाइन की समस्या से अब जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी। क्योंकि बिजली निगम ने बिजली की इस 33 हजार केवी की लाइन को शिफ्ट करने का कार्य शुरू किया गया है। जींद रोड की तरफ प्यौदा रोड से लेकर बालाजी कॉलोनी की तरफ आने वाले रास्ते पर लोहे के बड़े खंभे लगाकर तार बदले जा रहे हैं। अब 33 हजार केवी की यह लाइन बदले जाने से कॉलोनी के लोगों को राहत मिलेगी।
बता दें कि पिछले पांच साल में करीब तीन से चार लोग इन हाइवोल्टेज तार की चपेट में आने से जान गंवा चुके हैं। करीब तीन महीने पहले ही बलराज नगर में घर की छत पर खेल रही एक नौ वर्षीय बच्ची की तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। अभी जींद रोड पर बालाजी कॉलोनी व बलराज नगर में घरों से ऊपर से यह हाइ-वोल्टेज तार गुजर रही है। 33 केवी लाइन हटने के बाद करीब आधा दर्जन कॉलोनियों के लोगों को राहत मिलेगी। इस दौरान न हादसे होंगे और न ही किसी की जान जा पाएगी।
विज्ञापन


करीब ढाई किलोमीटर तक बदली जाएगी लाइन
बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार शहर से बिजली की करीब ढाई किलोमीटर के क्षेत्र में 33 हजार केवी की लाइन बदली जाएगी। इस लाइन को पिहोवा चौक पावर हाउस की तरफ से शिफ्ट किया जाएगा। जबकि बालाजी कॉलोनी की तरफ से करीब आधा किलोमीटर का क्षेत्र कवर किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि पिछले करीब एक साल पहले ही 33 हजार केवी की लाइन बदलने के प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद निगम की ओर से कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन


वर्जन-
पिछले साल ही सरकार ने बिजली की 33 हजार केवी की लाइन की समस्या से राहत दिलाने के लिए इसे शिफ्ट करने की मंजूरी दी थी। इस मंजूरी के तहत ही इसे शिफ्ट किया जाएगा। इस लाइन के शिफ्ट होने के बाद लोगों के घरों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के हाइ वोल्टेज तार की समस्या से छुटकारा मिल पाएगा।
- संदीप टांक, एसडीओ सब डिविजन नंबर एक, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें