फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल बना ओवरऑल चैंपियन

Sun, 21 Dec 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में रस्सकशी में दम दिखाती महिलाएं ​खिलाड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सांसद खेल महोत्सव के तीसरे चरण के अंतर्गत लोकसभा स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं की शुरुआत शनिवार को कुरुक्षेत्र स्थित द्रोणाचार्य स्टेडियम में हुई। इस दौरान लोकसभा स्तर पर कैथल ओवरऑल चैम्पियन बनकर उभरा। कैथल की टीमों ने जूडो, बॉक्सिंग और रस्साकसी में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए पुरस्कार अपने नाम किए।



कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया। महिला वर्ग में थानेसर विधानसभा की टीम एक लाख रुपये की इनामी राशि के साथ प्रथम रही, जबकि पूंडरी विधानसभा की टीम को रजत पदक और पचास हजार रुपये मिले। पबनावा की टीम ने कांस्य पदक जीतते हुए तीसरा स्थान और तीस हजार रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की।
विज्ञापन




विश्वविद्यालय के आर्चरी ग्राउंड में हुई तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले की शिवानी ने प्रथम, सिमरन ने द्वितीय और सेजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खेल निदेशक डॉ. दिनेश राणा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।



रोमांचक मुकाबलों के बाद अमीन की टीम ने पहला और पूंडरी की टीम ने दूसरा स्थान हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कबड्डी प्रतियोगिता में कलायत (ए), कलायत (बी), पूंडरी (ए) और पूंडरी (बी) की टीमों ने जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।



ये भी रहे परिणाम



विश्वविद्यालय के वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल स्कूल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में पूंडरी (ए) और कुरुक्षेत्र (ए) की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मुकाबलों का शुभारंभ वाइस चेयरपर्सन डॉ. सुनीता दलाल और प्रिंसिपल डॉ. सुखविंद्र सिंह ने किया।



द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित खो-खो मुकाबलों में नौ टीमों ने भाग लिया। कड़ी स्पर्धा के बाद द्रोणाचार्य स्टेडियम की टीम ने पहला और दुलियाणी गांव की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।



कुश्ती प्रतियोगिता में 68 किलोग्राम भार वर्ग में मनजोत कौर प्रथम, आयुषी द्वितीय और रुपिंदर कौर व महक संयुक्त रूप से तृतीय रहीं।

72 किलोग्राम भार वर्ग में सिमरनजीत कौर प्रथम, मनप्रीत कौर द्वितीय और कनिष्क व वैष्णवी तृतीय स्थान पर रहीं।

76 किलोग्राम भार वर्ग में रीटा प्रथम, हरमीत कौर द्वितीय और नताशा राणा व दीपिका ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।



सांसद कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि तीसरे चरण की लोकसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं में आगे और भी रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन




ये रहे जूडो के मुख्य परिणाम

प्रिया - 40 किग्रा भार वर्ग - प्रथम

प्रीति - 40 किग्रा - तृतीय

माफी - 40 किग्रा - तृतीय

हेतल - 44 किग्रा - प्रथम

एकता - 44 किग्रा - द्वितीय

रीतू - 44 किग्रा - तृतीय



स्साकशी में जिले का प्रदर्शन

चीका - प्रथम स्थान

कुराड - द्वितीय स्थान

कुरुक्षेत्र - तृतीय स्थान

कुरुक्षेत्र में रस्सकशी में दम दिखाती महिलाएं खिलाड़ी

कुरुक्षेत्र में रस्सकशी में दम दिखाती महिलाएं खिलाड़ी

कुरुक्षेत्र में रस्सकशी में दम दिखाती महिलाएं खिलाड़ी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें