फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शेरगढ़ में छात्र पर हमला करने में दो काबू

Sun, 21 Dec 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
घायल छात्र का इलाज करती टीम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। गांव शेरगढ़ स्कूल के बाहर शुक्रवार को 16 वर्षीय छात्र अंकित पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि यह घटना 19 दिसंबर को शाम लगभग चार बजे हुई। छात्र अंकित प्यौदा रोड की गली नंबर-13 में रहता है। वह शेरगढ़ के सरकारी स्कूल में 12वीं में पढ़ाई कर रहा है। जैसे ही वह स्कूल से 200 मीटर की दूरी पर निकला, बाइक सवार पांच से छह अज्ञात युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। रोककर उस पर चाकू से वार किया। घायल छात्र का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने पिता के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हिरासत में लिए गए युवकों ने प्रारंभिक पूछताछ में कबूल किया कि आरोपी युवकों में से एक की बहन को छात्र अंकित तंग कर रहा था। इसी रंजिश में उन्होंने हमला किया। हमला करने वाले कोई भी स्कूल में पढ़ने वाला नहीं था। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची, घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचित किया। छात्र को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गश्त बढ़ाने की मांग ः ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के साथ ही पॉलिटेक्निक कॉलेज भी है। छुट्टी के समय यहां युवकों की भीड़ हो जाती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए। तितरम एसएचओ रामबीर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है और अन्य संलिप्त युवकों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें