फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से पकड़नी पड़ी आंदोलन की राह

Sun, 30 Apr 2017 12:03 AM IST
kaithal beauro
विज्ञापन
p - फोटो : kaithal beuaro
विज्ञापन
नौकरी की आस में शुक्रवार सुबह से डीईओ कार्यालय पर जमा हुए जेबीटी अध्यापकों के सब्र का बांध एक बार फिर उस समय टूट गया, जब शनिवार सांय तक उन्हें कागजातों की जांच के बावजूद नियुक्ति पत्र नहीं मिला। गुस्साए अध्यापकों ने डीईओ कार्यालय के प्रवेश द्वार को बंद करके कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कोई सुनवाई ना होने पर अध्यापक देर सांय डीसी आवास पर पहुंचे और करनाल रोड पर बैठकर रोष जताया।
विज्ञापन

जेबीटी टीचरों का आरोप है कि शुक्रवार दस्तावेज की जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को डीईओ व डिप्टी डीईओ ने उनको कहा था कि वह शनिवार दोपहर सभी को नियुक्ति पत्र दे देंगे। लेकिन शाम करीब छह बजे तक इंतजार करने पर उनको सूचना मिली कि डिप्टी डीईओ व डीईओ चुपके से बिना कोई सूचना दिए मौके से फरार हो गए। जेबीटी टीचरों ने डीईओ कार्यालय का घेराव करते हुए लिपिक व अन्य पदों पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को बंधक बना लिया। महिला अध्यापिकाओं ने कहा कि जब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिल जाता, वह रास्ता नहीं खोलेंगी। करीब एक घंटे के बाद जेबीटी अध्यापकों ने निर्णय लिया कि वह भाजपा नेता या डीसी से मिलकर डीईओ को वापिस कार्यालय में बुलाएगी।
जेबीटी टीचर आरती, सोनिया, संतोष ने बताया कि सुबह से वह भूखे-प्यासे नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहीं हैं। अधिकारी एक-एक घंटे बाद का समय देकर उनको टाल रहे हैं और शाम को बिना कोई सूचना दिए वहां से पीछे के रास्ते से बाहर निकल गए। कहा कि जब सरकार ने 24 घंटे में नियुक्ति के लिए आदेश दिए हैं और तीन दिन में कार्य निपटाने के आदेश जारी किए हैं, तो अधिकारी अपने कार्य से पल्ला क्यो झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन


एक घंटे तक कर्मचारियों को बंधक बनाकर रखा
गुस्साए जेबीटी महिला टीचरों ने डीईओ कार्यालय के अंदर बैठकर कर्मचारियों को बाहर नहीं निकलने दिया। डीईओ कार्यालय के मुख्य गेट तक को बंद कर दिया गया। कार्यालय के अंदर डीईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जेबीटी टीचरों ने निर्णय लिया कि चाहे सारी रात उनको डीईओ कार्यालय के बाहर बैठकर निकालनी पड़े वह यहां से नहीं जाएंगी।

रात आठ बजकर 20 मिनट पर डीसी कार्यालय पर पहुंचे जेबीटी टीचर
डीईओ कार्यालय पर सुनवाई ना होने पर जेबीटी टीचर एकत्रित होकर शिक्षा विभाग से नारेबाजी करते हुए डीसी कार्यालय पर पहुंचे। जहां समाचार लिखे जाने तक तहसीलदार अध्यापकों से बातचीत करने पहुंचे। लेकिन उनके आश्वासन से बात नहीं बनीं। अध्यापकों का रोष जारी है।

तहसीलदार के आश्वासन पर लौटे  
करीब डेढ़ घंटे प्रदर्शन के बाद तहसीलदार राकेश कुमार डीसी आवास पर पहुंचे। उन्होंने अध्यापकों को आश्वासन दिया कि रविवार सुबह नौ बजे मेडिकल करवाने के बाद सभी अध्यापकों को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस आश्वासन के बाद अध्यापक डीसी आवास के बाहर से लौट गए। इस दौरान सड़क पर भीड़भाड़ के चलते जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें