फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल की नोक पर 8 लाख की लूट

Sat, 20 May 2017 12:25 AM IST
kaithal beauro
विज्ञापन
p - फोटो : kaithal beuaro
विज्ञापन
जिले में बड़ा लूट गिरोह सक्रिय है। पिछले करीब डेढ़ माह से लूट व छीना-झपटी की वारदातें बढ़ीं हैं। वीरवार रात्रि गांव चंदाना से खनौरी रोड बाइपास पर कार सवार से पिस्तौल के बल पर आठ लाख 38 हजार रुपये लूट लिए गए। वहीं दो महिलाओं के गले से छीना-झपटी का मामला सामने आया है। नकदी लूट की वारदात को दो कार सवार चार युवकों ने अंजाम दिया। लगातार बढ़ रही इन घटनाओं के कारण लोगों में रोष है। वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं।
विज्ञापन

उमेद सिंह निवासी सिरसा के गिदड़ खेड़ा ने बताया कि 18 मई 5 बजे वह सिरसा से कार में सवार होकर चीका जा रहे थे। उनकी गाड़ी में उसके अलावा अनुपम सिंगला, रविंद्र कुमार व सूरज भी था। वह चारों एक साथ काम करते हैं। अनुपम सिंगला ने सिरसा स्थित इंडस बैंक से 9.90 लाख रुपये निकलवाए थे। उनमें से उन्हें 8.38 लाख रुपये दे दिए। इनमें से उन्हें चीका में 4 लाख रुपये विनोद कुमार व 4.30 लाख रुपये अशोक कुमार को देने भेजा था। जब वह गांव चंदाना से क्रॉस करके चीका जाने के लिए खनौरी बाईपास पर रेलवे अंडर ब्रिज के निकट पहुंचे तो 2 स्कार्पियो व स्विफ्ट डिजायर कार आई। एक गाड़ी आगे व दूसरी गाड़ी पीछे लगाकर उनकी गाड़ी को लुटेरों ने रोक लिया। गाड़ी रुकते ही एक गाड़ी से 3-4 युवक उतरे। लुटेरों में से एक युवक ने पिस्तौल मारकर चालक खिड़की का शीशा तोड़ दिया। आरोपियों ने उनके फोन ले लिए और उनकी गाड़ी की चारों खिड़की खोलकर पैसों से भरा बैग ले लिया और वापिस चंदाना की तरफ फरार हो गए। यह घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। इसके बाद उन्होंने राहगीर का फोन लेकर लूट की सूचना 100 नंबर पर दी। एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
दूसरी वारदात में लूट गिरोह के सदस्यों ने हुडा सेक्टर- 19 में सीआईए-2 पुलिस थाने के सामने व आदर्श नगर में महिलाओं के गले से चेन छीन कर ले गए।

सैर कर रहे है पति-पत्नी के गले से चेन छीनकर फरार
पहले मामले में हुडा सेक्टर-19 निवासी सतीश चावला ने बताया कि 17 मई की रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर वह और उसकी पत्नी कमलेश चावला सीआईए-2 पुलिस थाने के सामने सैर कर रहे थे। तभी एक युवक वहां पर आया। जिसने उसके पत्नी के गले से 12 ग्राम सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। कुछ ही दूरी पर एक अन्य युवक मोटर साइकिल लेकर खड़ा था। उस मोटर साइकिल पर वह बैठकर फरार हो गए। चोरी हुई सोने की चेन करीब 25 हजार रुपये की थी। एसआई रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


महिला के गले से सोने की चैन व लाकेट छीना
सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में आदर्श नगर निवासी रघुबीर सिंह ने बताया कि 18 मई की सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसकी उसकी पत्नी संतोष राविश गाय को रोटी देने गई थी। वहां पर बाइक पर दो युवक खड़े थे। युवकों ने उससे पूछा कि आपके पति का नाम क्या है। इतने में एक युवक उसकी पत्नी के पास आकर उसके गले से सोने की चेन झपटा मारकर तोड़कर ले गया और बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गया।  सोने की चैन व लॉकेट का कुल वजन 25 ग्राम था। पुलिस ने इसकी कीमत 35 हजार रुपये आंकी है। एसआई साहब सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लूट गिरोह सक्रिय
लगातार बढ़ रही लूट व छीना-झपटी की वारदातों के बीच स्पष्ट है कि जिले में लूट गिरोह सक्रिय है। इस गिरोह को शायद पुलिस का कोई खौफ नहीं है। यही कारण है कि लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं। शहर की पॉश कालोनियों में लुटेरे बेखौफ घूम रहे है। सीआईए-2 पुलिस थाना होने के बावजूद रात को लुटेरों से पुलिस थाने के सामने वारदात को अंजाम दिया ओर आसानी से वहां से महिला के गले से चैन छीन कर फरार हो गए। वहीं दिन दिहाड़े एसबीआई बैंक के बाहर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे भी एक बुजुर्ग से नकदी के धोखे में थैला छीनने का प्रयास किया गया था।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोई गिरोह सक्रिय है। पुलिस लुटेरों की पूरी शिद्दत से तलाश कर रही है। शीघ्र ही यह गिरोह पुलिस की गिरफ्त में होगा। निपुण पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें