फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में किशोर सहित दो की मौत

Sat, 20 May 2017 12:22 AM IST
kaithal beauro
विज्ञापन
विज्ञापन
 दो सड़क हादसों में दो की मौत व दो गंभीर रूप से घायल हो गए। चीका पुलिस व सीवन पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिए है। पहला हादसा गांव कक्योर माजरा के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट मेें बाइक आने से हुआ।
विज्ञापन

सीवन पुलिस को दी शिकायत में गांव कक्योर माजरा निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि 17 मई को उसका 38 वर्षीय भाई संजीव बाइक पर किसी काम से जा रहा था। तभी एक ट्रैक्टर चालक तेज गति व लापरवाही से आया। जिसने उसके भाई की मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। हैड कांस्टेबल संजय ने बताया कि पुलिस ने गांव कक्योर माजरा निवासी जसवंत सिंह की शिकायत पर रामगढ़ रोड निवासी रिंकू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरा हादसा गांव भागल के पास ट्रैक्टर व बोलरो गाड़ी की भिडंत से हुआ। हादसे में एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।
पुलिस को दी शिकायत में गांव मंगरा निवासी रत्न सिंह ने बताया कि 17 मई को वह बलोरो गाड़ी में गांव भागल से निकल रहे थे। तभी एक ट्रैक्टर चालक बहुत तेज गति व लापरवाही से आया। जिसने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में 15 वर्षीय किशोर हरमनदीप, उसको व एक अन्य को काफी चोटें आई। घायलों को चीका निजी अस्पताल मेें दाखिल करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान 15 वषीय किशोर हरमनदीप की मौत हो गई। एएसआई सुभाष ने बताया कि पुलिस ने रत्न सिंह की शिकायत पर गांव सदरखेड़ी निवासी बिन्द्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें